इंदौर, प्रदीप चौधरी। 18 मार्च 2026: शहर के बंगाली चौराहे के निकट एक कॉलोनी में देर रात भीषण अग्निकांड में कम से कम 7 लोग जिंदा जलकर मर गए, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में मनोज पुगलिया सहित उनके परिवार के छह सदस्य शामिल हैं। घटना तिलक नगर थाना क्षेत्र के छोटा राजवाड़ा, प्रीति नगर में हुई, जहां पुगलिया परिवार रहता था। पुलिस और प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मकान के बाहर इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लगी। आग तेजी से फैलकर घर में पहुंच गई, जहां गैस की करीब 15 सिलेंडर रखे हुए थे। इससे चार गैस सिलेंडरों में जोरदार विस्फोट हुए, जिसने पूरे मकान को आग की चपेट में ले लिया।पुलिस आयुक्त के मुताबिक, इलेक्ट्रिक लॉक में बिजली बंद होने से दरवाजे खुल नहीं पाए, जिस कारण परिवार के सदस्य बाहर नहीं निकल सके। पारिवारिक आयोजन के चलते कुछ रिश्तेदार भी घर में मौजूद थे, जिससे हादसे की त्रासदी और बढ़ गई।मौके पर पहुंचे इंदौर के कमिश्नर संतोष सिंह, कलेक्टर शिवम वर्मा और निगम आयुक्त ने स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों की निगरानी की। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने सुबह तक आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था।प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को तत्काल सहायता देने और घायलों के इलाज की व्यवस्था की है। पुलिस जांच में शॉर्ट सर्किट और गैस सिलेंडरों की अनुचित भंडारण की भूमिका की पड़ताल कर रही है। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या के साथ चार्जिंग सेफ्टी पर सवाल उठ रहे हैं।यह इंदौर में हाल के वर्षों का एक और दर्दनाक अग्निकांड है, जो घरेलू सुरक्षा और गैस सिलेंडरों के सुरक्षित भंडारण की आवश्यकता को रेखांकित करता है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बामनिया कृषि उपज उप मण्डी जिले की प्रमुख मण्डीतहसील ,जिले एवं समीपवर्ती राजस्थान के ग्रामों से आते है किसान मतदान की तारीखों का ऐलान : पर क्या चुनाव होगा भी!