तोलकांटे एवं अन्य सुविधाओं की है दरकार

झाबुआ : राजेश सोनी

बामनिया कृषि उपज उपमण्डी में बामनिया क्षेत्र एवं पेटलावद तहसील मुख्यालय के अलावा जिलेभर एवं समीपवर्ती राजस्थान क्षेत्र के ग्रामों से किसान अपनी उपज लेकर यहां आते है ।पेटलावद तहसील मुख्यालय पर मण्डी होने के बावजूद क्षेत्र के अधिकतम किसान अपनी उपज लेकर यहां पहुंचते है और मण्डी में उचित भाव पर अपनी फसल को विक्रय करते है । मण्डी से जुडे व्यवसासियों द्वारा उचित दाम पर फसल क्रय की जाती है इस विष्वास के साथ यहां अधिकतम किसान पहुंचते है , किन्तु मण्डी परिसर में फिलहाल कई सुविधाओं का अभाव बना हुआ है । तौलकांटा नहीं होने से किसानों को उपज लेकर अधिक दूरी तक जाना पडता है जबकि शेड की कमी होने से तेज धूप में परेशान भी होना पडता है ।

150 से 200 टैक्ट्रर पहुंच रहे-
रबी फसल की कटाई शुरू होते ही यहां किसानों की आवाजाही बढ गई है । स्थानीय कृपि उपज मण्डी में इन दिनों गेंहू की आवक तेजी से बढने लगी है । रबी फसल की कटाई शुरू होते ही मण्डी में किसानों की आवाजाही बढ गई है । सप्तॉहभर से यह सिलसिला जारी है । सोमवार को  मण्डी परिसर में टैक्ट्रर ट्रालियों की लम्बी कतारें देखने को मिली ।लगभग 200 से अधिक टैक्ट्रर यहां पहुंचे जिनमें से करीब 100 टैक्टरों को तो मण्डी के बाहर कतार में इंतजार करना पडा ।
मण्डी प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को करीब 200  से अधिक .किसान अपनी उपज लेकर मण्डी मे पहुंचे । इस दौरान लगभग .7500 .क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई । मण्डी में सोमवार को गेहूं के अलावा सोयाबीन 25, मक्का 65 एवं चना 50 क्विंटल की आवक रही ।
सुबह से ही किसान टैक्ट्रर ट्रालियों में गेहूं भरकर मण्डी में पहुंचे। मण्डी में उपज की नीलामी सुबह 11 बजे से शुरू हुईऔर शाम करीब 4बजे तक चली । इस दौरान व्यापारियों द्वारा गेहूं की बोली लगाई गई । किसानों को बाजार के अनुसार भाव मिले ।

न्यूनतम भाव 2150 रूपए क्विंटल रहा –

मण्डी सचिव उदयसिंह चौहान ,बामनिया कृपि उपज उपमण्डी प्रभारी संदीप भूरिया, कमल आर्य ,रूपसिंह डामोर,अश्विन खडिया ,राजू रावत, भरत मुनिया द्वारा  किसानों की सुविधा को ध्यान मेंरखते हुए मण्डी प्रशासन द्वारा तौल, नीलामी और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रखने पर ध्यान दिया जा रहा है,ताकि किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो । उन्होंने बताया कि ..सोमवार को मण्डी में गेहूं का न्यूनतम भाव 2150..रूपए एव अधिकतम भाव……2650…रूपए प्रति क्विंटल तथा मॉडल भाव करीब .2400.रूपए प्रति क्विंटल दर्ज किया गया ।


बामनिया कृषि उपज उपमण्डी में स्थानीय लगभग 40 व्यवसायी जुडे है । गत वर्ष मार्च माह में यहां गेहूं की आवक 2 लाख विंक्टल से अधिक दर्ज की गई थी इस बार भी उससे अधिक आवक की संभावना है ।


आवक सबसे अधिक ,किन्तु सुविधा नहीं-
व्यापारी संघ अध्यक्ष अशोक पटवा , उपाध्यक्ष राहुल पटवा, व्यवसायी नरेन्द्र पडियार आदि व्यवसायियों ने बताया कि पेटलावद एवं थांदला तहसील सहित राजस्थान के समीपवर्ती इलाकों से यहां किसान अपनी उपज लेकर पहुंचते है मण्डी प्रशासन का सहयोग अच्छा है ,किन्तु मण्डी परिसर में सुविधा अभी पर्याप्त नहीं है । मण्डी में तोैलकांटा होना अनिवार्य है जबकि यहां बने शेड भी आवक के मुकाबले न्यूनतम है । अधिकांश मर्तबा किसानों को टैक्ट्रर लेकर धूप बाहर खडे रहना पडता है ।तौलकांटे के अभाव में यहां से लगभग एक किमी की दूरी तक तौल करवाने जाना पडता है । यहां तौलकांटा होना आवश्यक है । साथ ही नवीन शेड की भी अत्यंत आवश्यकता है । यहां उपमण्डी है किन्तु यहां उपज की आवक के हिसाब से कृषि मण्डी जैसी सुविधाओं की दरकार है ।

NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD समाचार राष्ट्रीय दुनिया

NEWS NATIONAL WORLD (NNW NEWS) / NNW TV NEWS NATIONAL WORLD (NNW NEWS) is a trusted digital media group and online Hindi news portal providing the latest breaking news and updates from India and around the world. Our coverage includes Politics, Crime, Public Issues, Sports, Entertainment, Bollywood, Business, Lifestyle, Art & Culture, Tourism, Social Affairs, and more. Our mission is to deliver accurate, reliable, and impactful journalism while keeping our audience informed about important developments at local, national, and international levels. "NEWS NATIONAL WORLD – Trusted Digital Media for Accurate News & Meaningful Stories." -- Management & Editorial Team -- Managing Director (MD) Ankul Pratap Singh Baghel Mobile: +91 85168 70370 // Editor Gaurav Jain (Indore) Mobile: +91 98276 74717 // Associate Editor Aamir Khan Mobile: +91 90099 11100 // Divisional Bureau Chief (Indore) Pradeep Chaudhary Mobile: +91 94250 52518 // Rewa Editor Kushmendra Singh Mobile: +91 94247 01399 // Join NEWS NATIONAL WORLD Share local news, public issues, social activities, events, sports updates, and important information from your area with us. For News Coverage, Advertising & Business Inquiries: Mobile: +91 85168 70370 Email: allindiamedia12340@gmail.com Follow and join the NEWS NATIONAL WORLD (PVT. LTD.) WhatsApp Channel for fast, reliable, and authentic news updates. NNW TV | NNW NEWS

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading