झाबुआ : राजेश सोनीकलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन एवं उपसंचालक पंकज साँवले एवं जनपद सीईओ पेटलावद गौरव जैन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन का सफल आयोजन जिले के ग्राम रायपुरिया में किया गया। इस सम्मेलन में जनपद पंचायत पेटलावद, मेघनगर एवं थांदला क्षेत्र के कुल 154 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया एवं कलेक्टर नेहा मीना उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत पेटलावद के अध्यक्ष रमेश सोलंकी ने की। मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने सभी नवदंपत्तियों को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए और सभी पात्र हितग्राहियों को इसका शत-प्रतिशत लाभ मिले। उन्होंने कहा कि विवाह, नव दम्पति के लिए नई जिम्मेदारी की शुरुआत तथा नव वधु के लिए परीक्षा की घड़ी होती है। विवाह पश्चात कन्या नव पारिवारिक वातावरण में जाती है अतः उसे घुलने मिलने के लिए पूरे परिवार का सहयोग चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कर्मचारियों की सराहना की। कलेक्टर नेहा मीना ने सभी जोड़ों के सुखी एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त की। उन्होंने नव विवाहित जोड़ो को कहा कि विवाह होने पर आप पूरे परिवार से जुड़ते है। एक महिला विवाहित होने पर बेटी, बहु एवं माँ के रूप में अनेक रिश्ते निभाती है अतः नव दम्पति अपनी जिम्मेदारी लेते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े। उनके द्वारा गायत्री परिवार द्वारा सामुहिक विवाह में किये जा रहे सहयोग की सराहना की । सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक पंकज सांवले ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की जानकारी देते हुए बताया कि विवाह के पश्चात प्रत्येक जोड़े को 49,000 रुपए की सहायता राशि उनके बैंक खाते में प्रदान की जाएगी, जो नवविवाहित दंपत्तियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी।कार्यक्रम में ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान के साथ अग्नि के समक्ष सभी जोड़ों का वैवाहिक संस्कार संपन्न कराया गया। इस अवसर पर नवदंपत्तियों को सुखी, समृद्ध और मंगलमय जीवन के लिए आशीर्वाद दिया गया। कार्यक्रम में मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सभी नवदंपत्तियों को किसी भी प्रकार का नशा न करने की शपथ दिलाई गई तथा उनसे नशा मुक्ति शपथ पत्र भी भरवाए गए। कार्यक्रम में मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया एवं कलेक्टर नेहा मीना द्वारा नव दम्पत्तियों के बीच जाकर उन्हें आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी गई,जनपद सीईओ पेटलावद गौरव जैन ने कार्यक्रम का आभार प्रकट किया।उल्लेखनीय है कि जिले में सामुहिक विवाह कार्यक्रम अंतर्गत जनपद झाबुआ में 108, रामा एवं राणापुर में 176, जनपद मेघनगर एवं थांदला में 194, जनपद पेटलावद में 154 इस प्रकार कुल 632 जोड़ो का सामुहिक विवाह सम्पन्न किया गया तथा प्रत्येक जोड़ो को राशि 49000 के मान से 3,09,68,000 राशि खाते में अंतरित की जाएगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण एवं भाजपा नेता हेमंत भट्ट,मंडल अध्यक्ष संजय कहार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद सुश्री तनुश्री मीणा, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बंगाल बीजेपी ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली सूची, सुवेंदु अधिकारी भवानीपुर से ममता के सामने विक्रमोत्सव 2026: ‘अनादि पर्व’ में थांदला की बेटी ईशानी भट्ट ने दी मनमोहक कत्थक प्रस्तुति
You must be logged in to post a comment.