नई दिल्ली/कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव-2026 के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची सोमवार को जारी कर दी। सूची केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से जारी प्रेस नोट में दी गई है। चुनाव आयोग ने ठीक कल ही राज्य में चुनाव की तारीखों की घोषणा की थी। बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे—23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान, जबकि 4 मई को मतगणना और नतीजे घोषित किए जाएंगे। सूची का सबसे चर्चित फैसला नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर सीट से टिकट देना है। यह वही सीट है जहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव लड़ती हैं और फिलहाल विधायक भी हैं। इस फैसले से दोनों नेताओं के बीच सीधा टकराव तय माना जा रहा है। गौरतलब है कि 2021 के विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम से ममता बनर्जी को हराया था। ममता के करीबी रहे अधिकारी बाद में बीजेपी में शामिल हुए थे। अब भवानीपुर से उनका चुनाव लड़ना बंगाल की राजनीति में नया मुकाबला शुरू कर सकता है। पार्टी ने अन्य सीटों पर भी मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं। पूरी सूची में 144 नाम शामिल हैं और आगे और नामों की घोषणा की View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रधानमंत्री मोदी से सीएम मोहन यादव की सौजन्य भेंट मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन ग्राम पंचायत रायपुरिया, जनपद पंचायत पेटलावद में सफल आयोजन