श्रीराम कथा में प्रतिदिन विशाल भंडारे का होता है आयोजन।

कल 17 मार्च को होगा विशाल भंडारा

मऊगंज।  जिले के गन्नेशन गणेश धाम (बराॅव) में वरिष्ठ संविदाकर विजय कुमार मिश्रा के श्रेष्ठ सुपुत्र समाजसेवी इंजीनियर विनीत मिश्रा के द्वारा 8 मार्च 2026 से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन कराया जा रहा है जिसका आज 9वे दिन 16/03/26 को महाआरती के बाद समापन किया गया।

जहा पर श्रद्धालु भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक रूप से कथा पंडाल में बड़ी संख्या में पहुचकर भगवान श्रीराम की पावन कथा का श्रवण कर रहे हैं साथ ही प्रतिदिन विशाल भण्डारे का प्रसाद भी ग्रहण कर रहे है।


श्रीराम कथा के 9वे दिन कथा व्यास स्वामी दासरथि महाराज अयोध्या धाम ने रावण वध की कथा और भगवान रामजी की राज्याभिषेक का वर्णन किया है जो हमें धर्म की विजय और अधर्म के पराजय का संदेश देती है।
कथा व्यास ने कहा कि जब रावण ने माता सीता का हरण किया था तब भगवान श्रीराम ने धर्म की रक्षा और अधर्म के विनाश के लिए युद्ध किया था। लंका में भीषण युद्ध हुआ और अंततः भगवान श्रीराम ने अपने दिव्य बाण से रावण का वध किया।
इस कथा से हमें यह शिक्षा मिलती है कि अहंकार और अधर्म का अंत निश्चित है।
सत्य, धर्म और मर्यादा की हमेशा विजय होती है। भगवान का स्मरण और भक्ति जीवन को सही मार्ग पर ले जाती है।

इस अवसर पर समाजसेवी इंजीनियर विनीत मिश्रा ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार पधारकर राम कथा का श्रवण करने एवं 17/03/2026 को होने वाले विशाल भण्डारे में प्रसाद ग्रहण करने का निवेदन किये है साथ ही श्रीराम कथा में उपस्थित सभी भक्तजनों का हृदय से अभिवादन एवं स्वागत किये है।

उस दौरान मऊगंज के प्रशासनिक अधिकारी डीएसपी विक्रम सिंह, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पुष्पेंद्र  मिश्रा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री महेन्द्र मिश्रा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अजय तिवारी, पुष्पेंद्र पयासी, मनीष पाठक, रामहर्षण मण्डल के राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती मानवती मिश्रा, संगमलाल पटेल,
ब्राह्मण समाज महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती प्रतिमा मिश्रा, भाजपा युवा नेता जवा शिवशंकर तिवारी, शानू द्विवेदी,शैलेंद्र सिंह, रवींद्रनाथ पाण्डेय, रवींद्रनाथ पाण्डेय, जयलाल पटेल, ओम प्रकाश तिवारी,राम उजागर पटेल, कृष्णगोपाल तिवारी, मनीष गिरी, शतानंद गिरी, विनोद शुक्ल, रामायण प्यासी, बिंदेश्वरी गिरी,छोटे केवट, राजेश कुमार त्रिपाठी,परमानंद पाण्डेय राम चरित पटेल,चंचल गिरी,अमरीश त्रिपाठी,  बैजनाथ तिवारी, क्षमाशंकर तिवारी हन्ना, मानू द्विवेदी, सहित हजारों भक्तजन उपस्थिति रहे।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading