अवैध शराब तस्करी पर करारा प्रहार, गुमशुदा बच्चा सुरक्षित बरामद, हेलमेट नियमों की सख्ती से सड़कें सुरक्षितइंदौर, NNWORLD— इंदौर पुलिस कमिश्नरेट ने अपराधियों, तस्करों, नशाखोरों और यातायात उल्लंघनों पर एक साथ कड़ा प्रहार करते हुए कई बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के सख्त निर्देशों के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियानों में अवैध शराब की तस्करी रोकने, सड़क सुरक्षा बढ़ाने और गुमशुदा बच्चों को ढूंढने में पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई ने सबका ध्यान खींचा है। अवैध शराब तस्करों पर बड़ा झटका थाना जूनी इंदौर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 13 मार्च की देर रात काले रंग की स्कार्पियो कार (क्रमांक MP09JP9681) को टावर चौराहा के पास रोका। वाहन में छिपाकर ले जाई जा रही 20 पेटी हाईरेंज अवैध अंग्रेजी शराब (कुल 177.660 बल्क लीटर) बरामद हुई। कार की कीमत लगभग 20 लाख रुपये और शराब की कीमत 1.61 लाख रुपये सहित कुल 21.61 लाख रुपये का माल जब्त किया गया। आरोपी कैलाश लालवानी (52, इंदौर) और प्रकाश लखानी (46, भोपाल) गिरफ्त में हैं। दोनों ने पूछताछ में बताया कि शराब इंदौर से झाबुआ और गुजरात बॉर्डर पर सप्लाई करने की तैयारी थी। आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना जारी है। पुलिस रिमांड पर आगे के नेटवर्क की जांच कर रही है।सड़क सुरक्षा: हेलमेट अभियान में 1742 पर कार्रवाई “हेलमेट पहनें – सुरक्षित रहें” अभियान के तहत इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने 14 मार्च को विशेष चेकिंग की। पलासिया, विजयनगर, महूनाका, चाणक्यपुरी, भवरकुआ आदि चौराहों पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले 1742 चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने अनाउंसमेंट के जरिए सड़क सुरक्षा का महत्व समझाया और लोगों को जागरूक किया। यातायात पुलिस उपायुक्त श्री राजेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यह अभियान जारी है, ताकि सिर की चोटों से होने वाली मौतों को रोका जा सके।गुमशुदा बच्चा ‘रुद्र’ सुरक्षित मिलाथाना खजराना पुलिस ने एक 15 वर्षीय गुमशुदा बालक ‘रुद्र’ को उत्तराखंड के कालीमठ मंदिर से सुरक्षित बरामद कर परिवार के सुपुर्द किया। बच्चा घर से बिना बताए निकला था। पुलिस ने सोशल मीडिया, सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालने, विभिन्न राज्यों में सूचना प्रसारित करने और विशेष टीम की कड़ी मेहनत से पहले वृंदावन, फिर कालीमठ तक ट्रेस किया। परिजनों ने बच्चे को पाकर खुशी जाहिर की और पुलिस की सराहना की। थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव और टीम की सराहनीय भूमिका रही।अपराधियों पर सघन कार्रवाई14 मार्च की रात सरप्राइज चेकिंग और ड्रोन पेट्रोलिंग में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 225 चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। सार्वजनिक स्थान पर अवैध शराब पीने के 5 और मादक पदार्थ सेवन के 3 प्रकरण दर्ज किए गए। एनडीपीएस एक्ट के तहत MD ड्रग्स और गांजे के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार। अवैध शराब विक्रय के 6 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की कार्रवाई। 61 से ज्यादा गैर-जमानती वारंट तामील किए गए, जिसमें 16 स्थाई और 45 गिरफ्तारी वारंट शामिल। हॉटस्पॉट और शैडो एरिया में ड्रोन से निगरानी कर बदमाशों को हिदायत दी गई।इंदौर पुलिस की इन लगातार कार्रवाइयों से शहर में अपराध नियंत्रण और सुरक्षा का माहौल मजबूत हो रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नियमों का पालन करें, हेलमेट लगाएं और सुरक्षित रहें। View this post on Instagram View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: अदालत की अनुमति के बिना पुलिस नहीं कर सकेगी आगे की जांच सरकार का नया नियम: PNG कनेक्शन वाले घरों को अब LPG सिलेंडर नहीं मिलेगा, पुराने कनेक्शन तुरंत सरेंडर करने होंगे