इंदौर/धार, प्रदीप चौधरी।। 13 मार्च 2026– महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देशों पर इंदौर लोकायुक्त इकाई ने धार जिले की सरदारपुर तहसील में एक महिला पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी ने जमीन के पट्टे को जल्दी जारी करने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से प्रथम किश्त के रूप में 5,000 रुपये लेते समय उसे दबोचा गया। आरोपी पटवारी भारती राजपूत (उम्र 32 वर्ष), पति दीपक राजपूत, पद पटवारी, पटवारी हल्का क्रमांक 25, भानगढ़, राजस्व मंडल सरदारपुर, तहसील सरदारपुर, जिला धार है। शिकायतकर्ता लक्ष्मण कुमावत (उम्र 53 वर्ष), पुत्र स्व. श्री गंगाराम कुमावत, निवासी ग्राम कुमारिया खेडी, ग्राम पंचायत भानगढ़, तहसील सरदारपुर, जिला धार ने बताया कि उन्होंने ग्राम कुमारिया खेडी में जिस जमीन पर मकान बनाया है और मकान के पीछे की जमीन पर उनका कब्जा है, उसका पट्टा अपने नाम करवाने के लिए पटवारी से संपर्क किया। पटवारी ने पट्टा जल्दी जारी करने के बदले एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की।शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय इंदौर के पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय को दी। शिकायत की सत्यापन के बाद सही पाए जाने पर आज दिनांक 13 मार्च 2026 को ट्रेप दल का गठन किया गया। ट्रेप कार्रवाई में आरोपी पटवारी को आवेदक से 5,000 रुपये की प्रथम किश्त रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के अंतर्गत आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।ट्रेप दल में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:– कार्यवाहक निरीक्षक श्री आशुतोष मिठास– कार्यवाहक प्रआर श्री आशीष शुक्ला– आरक्षक विजय कुमार– आरक्षक आदित्य सिंह भदौरिया– आरक्षक पवन पटोरिया– आरक्षक मनीष माथुर– आरक्षक कृष्णा अहिरवार– महिला आरक्षक भारती बागोरालोकायुक्त विभाग द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार की जा रही ऐसी कार्रवाइयों से आम जनता में भरोसा बढ़ा है और अधिकारी-कर्मचारियों में भय का माहौल बना हुआ है। विभाग के अनुसार, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिए ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी। View this post on Instagram View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन केरल के इतिहास के कुछ सबक सीखिए राहुलजी! इंदौर में 2600 कॉलोनियों की गाइडलाइन दरों में वृद्धि का प्रस्ताव, 158 नई लोकेशन भी जोड़ी जाएंगी