भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने अपने सोशल मीडिया विभाग को और मजबूत करने के लिए मध्य प्रदेश के 13 संभागों में प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियां की हैं। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक सुयश त्यागी द्वारा जारी आदेश (क्रमांक: MP/BJP/SM-2026/01, दिनांक 07 मार्च 2026) के तहत नर्मदापुरम संभाग के सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में एस सुजीत कुमार की नियुक्ति की गई है। इस नियुक्ति के साथ ही पार्टी की डिजिटल उपस्थिति को बढ़ावा देने में नर्मदापुरम संभाग में पार्टी की नीतियों, विचारधारा और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से किया जा सकेगा। एस सुजीत कुमार की सोशल मीडिया क्षेत्र में सक्रियता और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एस सुजीत कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर एस सुजीत कुमार ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन करेंगे।यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कोविड वैक्सीन से गंभीर साइड इफेक्ट्स पर सरकार देगी मुआवजा, ‘नो-फॉल्ट’ पॉलिसी बनाने का निर्देश “हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें” अभियान के तहत 23वां कार्यक्रम, 3700+ हेलमेट वितरित