बिग ब्रेकिंग न्यूज़ इंदौर: देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास और पीछे वाले जंगल/वन क्षेत्र में सूखी घास में आज आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और CISF की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीमों के सतत प्रयासों से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। फिलहाल आग बुझाने के कार्य जारी हैं और जल्द ही इसे पूरी तरह नियंत्रित कर लिया जाएगा। प्रशासन के अनुसार स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। इस घटना में किसी भी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। ऐसे मौसम में सूखी घास और झाड़ियों में आग लगना आम बात है, लेकिन सुरक्षा बलों की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोग और यात्री सुरक्षित हैं। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। विशेष सूचना होली के त्योहार पर आपको होली की बधाई, शादी के इनविटेशन या अन्य प्रोग्राम के नाम पर एपीके APK फाइल भेजी जाएगी जिसे आपको डाउनलोड नहीं करना है। अन्यथा आपका व्हाट्सएप अकाउंट पूरी तरह हैक हो जाएगा। अंजन लिंक पर भी क्लिक नहीं करें। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस ने होली-रंगपंचमी के मद्देनजर कड़ी कार्रवाई जारी रखी, 515 बदमाशों पर वैधानिक कार्यवाही ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: पूर्व रेलकर्मी राजेश तिवारी के वायरल वीडियो की ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: