निशातपुरा।। तीन दिन पहले ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार तिवारी के कुछ कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में तिवारी कथित रूप से पैसे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह स्टिंग ऑपरेशन असलम चमड़ा के करीबी द्वारा कराया गया था। निशातपुरा थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया कि वायरल वीडियो को जांच में शामिल कर लिया गया है। फॉरेंसिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वीडियो वास्तविक हैं या इनमें किसी प्रकार की एडिटिंग या एआई तकनीक से छेड़छाड़ की गई है।पुलिस ने पहले ऑडियो साक्ष्य के आधार पर तिवारी को गिरफ्तार किया था। बाद में फरियादी ने कुछ वीडियो भी पुलिस को सौंपे। सोशल मीडिया पर जो वीडियो फैल रहे हैं, उनके स्रोत की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यदि वीडियो पहले से किसी के पास थे, तो तत्काल शिकायत क्यों नहीं की गई। तिवारी का मोबाइल फोन जब्त कर फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है।राजेश तिवारी पर पहले से ही कई गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। इनमें रेलवे स्टेशन की शासकीय इमारत में युवती के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और हत्या के प्रयास जैसे मामले शामिल हैं। ताजा प्रकरण के बाद उसका आपराधिक रिकॉर्ड फिर चर्चा में है।पुलिस सभी पहलुओं पर सतर्कता के साथ जांच कर रही है और वायरल वीडियो की सत्यता सामने आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।आपको बता दें कि, आरोपी राजेश तिवारी की गिरफ्तारी से पहले छापामार कार्रवाई के दौरान उसके पास से न सिर्फ ब्लैकमेलिंग की रकम मिली, बल्कि उसकी कार से दो पेटी शराब, एक पिस्टल और एमडी ड्रग्स भी मिली थी। पुलिस जांच में जुटी है कि, राजेश के पास पिस्टल और एमडी ड्रग्स कहां से आई।आपको बताते चलें कि, कई लोगों को ब्लैकमेल करने के कथित आरोपी राजेश तिवारी का नाम इससे पहले मछली परिवार के खिलाफ चली कार्रवाइयों में भी खासा सुर्खियों में रहा था। आरोपी तिवारी ने मछली परिवार के शारिक मछली पर कई संगीन आरोप लगाए थे। हालांकि, उस मामले में भी अबतक राजेश तिवारी के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में जिस तरह अब आरोपी तिवारी ने असलम चमड़ा के करीबी से ब्लैकमेलिंग की है, आशंका जताई जा रही है कि, मछली परिवार से भी तो कहीं ब्लैकमेलिंग का कोई एंगल नहीं रहा? संभव है इस मामले को भी जांच में लिया जाएगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर एयरपोर्ट के पास जंगल क्षेत्र में सूखी घास में लगी भीषण आग, नियंत्रण में राजनैतिक व्यंग्य-समागम