इंदौर, प्रदीप चौधरी— होली और रंगपंचमी जैसे त्योहारों के मद्देनजर शहर में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा गुंडों, बदमाशों, असामाजिक तत्वों तथा नशा करने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर देर रात्रि तक विभिन्न जोनों में सरप्राइज चेकिंग, पेट्रोलिंग और निगरानी की गई, जिसमें कुल 515 लोगों पर उचित वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 346 लापरवाह चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्यवाही की और उनकी गाड़ियां जब्त कीं। साथ ही, ब्लैक फिल्म लगाकर घूमने वाले 23 चार पहिया वाहनों की फिल्म उतरवाकर चालानी कार्रवाई की गई।सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से शराब पीने वालों के खिलाफ 47 प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि अवैध मादक पदार्थों के सेवन के 06 प्रकरण पंजीबद्ध कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अवैध शराब बेचने वाले 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई, जिसमें 156 से अधिक क्वार्टर देशी शराब और 38 बीयर बॉटल जब्त की गईं। थाना द्वारकापुरी द्वारा एक महिला तस्कर संगीता से 2.2 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तारी की गई।इसके अलावा, अवैध हथियार (चाकू) लेकर घूमने वाले एक बदमाश को आर्म्स एक्ट के तहत पकड़ा गया। विभिन्न प्रकरणों में कुल 34 से अधिक वारंट तामील किए गए, जिनमें 2 स्थाई, 9 गिरफ्तारी और 23 जमानती वारंट शामिल हैं।आदतन बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत BNSS की विभिन्न धाराओं (170 में 24, 129 में 04, 126B/135(3) में 44) के अंतर्गत कुल 72 लोगों पर कार्यवाही/समन जारी किए गए।हॉटस्पॉट और शैडो एरिया में ड्रोन पेट्रोलिंग के साथ-साथ संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल भ्रमण किया गया। पकड़े गए बदमाशों से डोजियर भरवाए गए और उन्हें अपराध न करने की सख्त हिदायत दी गई।एडिशनल कमिश्नर (कानून-व्यवस्था) अमित सिंह और एडिशनल कमिश्नर (क्राइम) आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में चारों जोनों के डीसीपी, वरिष्ठ अधिकारी और थाना प्रभारी टीमों के साथ यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान अपराध नियंत्रण, नशा रोकथाम और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, ताकि शहरवासियों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण त्योहार मनाने का अवसर मिले। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन होलिका दहन और रमजान से पहले जूनी इंदौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई इंदौर एयरपोर्ट के पास जंगल क्षेत्र में सूखी घास में लगी भीषण आग, नियंत्रण में