इंदौर, 28 फरवरी 2026: होली और रंगपंचमी के पावन अवसर पर निकलने वाली ऐतिहासिक एवं पारंपरिक गैर (फाग) यात्राओं को सुरक्षित, सुचारू और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस कमिश्नर इंदौर संतोष कुमार सिंह ने आज प्रशासनिक अमले के साथ पूरे गैर मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। इस भ्रमण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्थाओं, ट्रैफिक प्लान तथा आपातकालीन इंतजामों की बारीकी से समीक्षा की और आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे गैर मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। मार्ग पर मौजूद ऊंची इमारतों पर वॉच टावर स्थापित किए जाएंगे, जहां सशस्त्र बल तैनात रहेंगे।पूरे मार्ग की निगरानी आधुनिक तकनीक से सुनिश्चित की जाएगी। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी नेटवर्क के माध्यम से कंट्रोल रूम से निरंतर मॉनिटरिंग होगी। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। हुड़दंग करने वाले या महिलाओं से अभद्रता करने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जाएगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष दस्ते तैनात रहेंगे, साथ ही सादी वर्दी में पुलिसकर्मी भीड़ के बीच मौजूद रहेंगे।आम जनता को किसी असुविधा से बचाने के लिए डायवर्जन प्लान और पार्किंग स्थलों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। एम्बुलेंस तथा फायर ब्रिगेड के लिए इमरजेंसी रास्ते पूरी तरह सुरक्षित रखने पर विशेष जोर दिया गया है।पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि प्रशासन और गैर आयोजकों के बीच बेहतर समन्वय से यह उत्सव शांतिपूर्ण एवं यादगार बनेगा। निरीक्षण में अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे, जो मिलकर इस पारंपरिक आयोजन को और सुरक्षित बनाने के प्रयास में जुटे हैं।प्रशासन का मकसद है कि शहरवासी और श्रद्धालु बिना किसी चिंता के रंग-गुलाल के इस उत्सव का आनंद ले सकें। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना: लापरवाह ई-रिक्शा चालक को रोका, की कार्यवाही चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही है पत्रकारिता: -चिन्मय पंड्या परिस्थिति बहुत चिंताजनक पत्रकारिता का दमन हो रहा: — प्रदीप तिवारी