इंदौर (मध्य प्रदेश)। तुकोगंज थाना क्षेत्र के पाटनीपुरा-मालवा मिल मार्ग पर एक ई-रिक्शा चालक देर रात्रि में (वाहन क्रमांक MP 09 AP 7832) द्वारा तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने से कई राहगीर और अन्य वाहन चालक मौत के मुंह में समाने से बाल-बाल बचे। इस कार्यवाही में,SI गौरव तिवारी,मलखान सिंह तोमर की टीम ने की जन सूचना पर कार्यवाही वाहन चालक पर. प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस को सूचना देते हुए वाहन क्रमांक नोट किया। तुकोगंज थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने चालक को लापरवाही के गंभीर परिणाम बताते हुए समझाइश दी और यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। यह कार्रवाई न केवल सराहनीय है, बल्कि यह दर्शाती है कि इंदौर पुलिस सड़क सुरक्षा के प्रति कितनी संवेदनशील और सक्रिय है।ऐसी त्वरित प्रतिक्रिया से बड़ी दुर्घटना टल गई और नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा। लोगों ने पुलिस की इस मुस्तैदी की खुलकर प्रशंसा की है।अपील: सभी वाहन चालक सड़क पर अनुशासन बनाए रखें। लापरवाही या नियम उल्लंघन देखते ही तुरंत नजदीकी थाने या ट्रैफिक पुलिस को सूचित करें। इंदौर पुलिस की तरह हम सब मिलकर सुरक्षित सड़कें बनाएं। View this post on Instagram बाद में… View this post on Instagram पहले… View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश डंडोतिया: साइबर योद्धा और समाज के सच्चे रक्षक इंदौर में होली-रंगपंचमी की तैयारियां: पुलिस कमिश्नर ने गैर मार्ग का किया पैदल निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा