उज्जैन (बड़नगर), 28 फरवरी 2026: होली और रंगपंचमी जैसे रंगों के त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने के लिए उज्जैन जिले की बड़नगर पुलिस ने सक्रिय कदम उठाए हैं। पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा के निर्देशन में थाना बड़नगर क्षेत्र में व्यापक मीटिंगें आयोजित की गईं, जिसमें हुड़दंग करने वाली आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार, आगामी त्योहारों को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर महेंद्र परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार की टीम ने थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर मीटिंग का आयोजन किया। इन मीटिंगों के दौरान लोगों से चर्चा की गई, त्योहार शांति से मनाने की अपील की गई और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत डायल 112 पर देने की सलाह दी गई।पुलिस की प्रमुख कार्रवाई:– थाना क्षेत्र में हुड़दंगी और आपराधिक प्रवृत्ति के 50 व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ बाउंड ओवर (प्रतिबंधात्मक आदेश) कराया गया।– होलिका दहन के आयोजकों को धारा 172 बीएनएसएस के तहत सूचना पत्र जारी किए गए, ताकि कोई भी अवैध या उत्तेजक गतिविधि न हो।– मीटिंगें कस्बा बड़नगर के शिवाजी पथ, कोर्ट चौराहा, डाबरी चौक सहित देहात के कई गांवों में आयोजित की गईं। इनमें भोमलवास, बंगरेड, पिपलू, नावदा, बडगारा, सतवासा, सुकलाना, भिडावद, रावदियाकलां, जस्साखेडी, पिटलावदीया, बिरियाखेडी, आनंद नगर, बालोदा आरसी, टोकरा, मिठीखेडी, सिंगावदा, जान्दला, नागझिरी, जलोदिया, बिरगोदानाथु, फतेहपुर, अकोलिया, असावता, खंडवासुरा, लिखोदा, कुनगारा, खंडवाबीबी आदि स्थान शामिल हैं।इन मीटिंगों में ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों से अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई और पुलिस की तत्परता का आश्वासन दिया गया। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि त्योहारों का आनंद लें, लेकिन कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।सराहनीय योगदान: इस अभियान में एसडीओपी महेंद्र सिंह परमार, थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार, निरीक्षक सोभाग सिंह, हेमंत कुमार कटारे, सुरेंद्र सिंह गरवाल, चांदनी पाटीदार, सहायक निरीक्षक गोवर्धन दास बैरागी, नारायण सिंह वास्कले, सरदार सिंह, राजेंद्र सिंह हाडा, सुनिल देवके, प्रहरी प्रदीप डामोर, रामनारायण चौहान, नितेश रायकवार, महेश मोर्या और अजय चौहान की सराहनीय भूमिका रही।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि होली के रंग में खोकर कोई भी असामाजिक तत्व समाज में अशांति न फैलाए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्योहार खुशी और सुरक्षा के साथ मनाया जा सके। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जल संसाधन विभाग के डामर की सेवानिवृत्ति पर दी बिदाई मोटरसाइकिल से एमडी ड्रग्स की तस्करी, 255 ग्राम जब्त; राजस्थानी अधेड़ गिरफ्तार