झाबुआ – राजेश सोनीजिले के पेटलावद जल संसाधन विभाग में कार्यरत कोदर डामर की सेवानिवृत्ति पर उन्हें भावभीनी बिदाई दी गई । बिदाई समारोह का आयोजन तहसील मुख्यालय कार्यालय पर किया गया । इस अवसर विभाग के एसडीओ देवेन्द्र डावर द्वारा डामर को षाल श्रीफल पुप्पमाला और स्मृति चिंह भेंट कर सम्मान किया गया । अपने उदबोधन में डावर द्वारा विभाग में उनके कार्यकाल एवं योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का वह पडाव है जहां अपने काम की जिम्मेदारियों से मुक्त होकर नई पारी की शुरुआत करते है । विभाग के अन्य कर्मचारियों ,इप्टजनों और परिजनों ने भी डामर को पुप्पमाला से सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविप्य की कामना की । विभाग में अपनी 36 वर्प एवं 6 माह की सेवापूर्ण करने वाले कोदर डामर ने अपने भावुक उदबोधन में अपने अनुभव और ज्ञान को साझा किया और विभाग के साथ बिताए गए समय को याद किया ।अपने सेवाकाल में विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।आयोजन के बाद विभागीयकर्मियों द्वारा उन्हें ढोल ढमाकों के साथ बिदाई दी । उनके सुपुत्र सुनिल डामर एवं परिजनों द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया । View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन वारासिवनी पुलिस की तत्परता: 72 घंटों में अंतरराज्यीय ईरानी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, 4.10 लाख का माल बरामद बड़नगर पुलिस की सतर्कता: होली और रंगपंचमी को शांतिपूर्ण बनाने के लिए व्यापक तैयारी, 50 लोगों पर बाउंड ओवर