इंदौर, 26 फरवरी 2026: हिन्दी साहित्य और भाषा संवर्धन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उज्जैन की प्रसिद्ध कवयित्री सुश्री निशा पंडित जोशी को प्रतिष्ठित ‘काव्य गौरव अलंकरण’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान ‘मातृभाषा उन्नयन संस्थान’ द्वारा रविवार को इंदौर के प्रेस क्लब में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया गया। संस्थान द्वारा वर्ष 2026 के लिए चयनित पाँच कवियों में सुश्री निशा पंडित जोशी का नाम प्रमुखता से शामिल था। अन्य सम्मानित कवियों में मांडव के डॉ. पंकज प्रसून चौधरी, नागदा के कमलेश दवे, बड़नगर के पुष्पेंद्र जोशी ‘पुष्प’ और भोपाल की शिवांगी प्रेरणा शामिल हैं। यह अलंकरण हिन्दी की वाचिक परंपरा को संरक्षित रखने और युवा सृजनकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया जाता है।सुश्री निशा पंडित जोशी एक बहुमुखी व्यक्तित्व हैं। वे कुशल कवयित्री होने के साथ-साथ साहित्यिक लेखन में सक्रिय हैं और उज्जैन से प्रकाशित दैनिक संयुक्त लहर समाचार पत्र का संपादन भी करती हैं। इसके अलावा, इंदौर की सामाजिक संस्था ‘मीनाक्षी सेवा समिति’ की सचिव के रूप में वे समाज सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय योगदान दे रही हैं। उनके इस सम्मान से मीनाक्षी सेवा समिति और दैनिक संयुक्त लहर को भी गौरवान्वित होने का अवसर मिला है।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल (और पूर्व न्यायाधीश) विष्णु सदाशिव कोकजे उपस्थित रहे, जिन्होंने मातृभाषा में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघई ने की, जबकि भारतीय जन संचार संस्थान, नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत नितेश गुप्ता, डॉ. नीना जोशी, पारस बिरला, राजेश यादव, विलास राणे, मणिमाला शर्मा, प्रदीप जोशी, संजय त्रिपाठी और श्याम कामले ने किया। स्वागत उद्बोधन डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने दिया और संचालन डॉ. अखिलेश राव ने किया। अभिनंदन पत्र का वाचन आशीष पंवार और चेतन जोशी ने किया।समारोह में अरविंद तिवारी, पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्रनाथ शुक्ल, डॉ. पद्मा सिंह, जयंत भिसे, मीनाक्षी सेवा समिति के अध्यक्ष बलराम सोनी, हरेराम वाजपेयी, जय सिंह रघुवंशी, संध्या रॉय चौधरी, डॉ. सुनीता फड़नीस, डॉ. सुशीम पगारे, लक्ष्मीकांत पंडित, डॉ. अनुपमा समाधिया, विनीता तिवारी, विश्वनाथ कदम, डॉ. अनुपमा छाजेड़, अभय तिवारी, मॉर्टिन पिंटो, धर्मेश यशलहा, डॉ. अरुण सिर्वी, प्रशांत राव चोरसे, सौरव गौसर, संजय पंजवानी, सुरेखा सिसौदिया, रमेशचन्द्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।यह सम्मान न केवल सुश्री निशा पंडित जोशी की साहित्यिक साधना का सम्मान है, बल्कि हिन्दी भाषा और समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण को भी रेखांकित करता है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल: मिसरोद थाना क्षेत्र में RSS-VHP से जुड़ी साध्वी रंजना दीदी के साथ मारपीट, थाने पर हिंदू संगठनों का धरना-प्रदर्शन भोपाल: मिसरोद में साध्वी रंजना पर मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़