इंदौर में ड्रोन और पेट्रोलिंग टीमों से सख्त ट्रैफिक निगरानी, नियम तोड़ने वालों पर त्वरित कार्रवाईइंदौर, 22 फरवरी 2026: पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस ने शहर के व्यस्त क्षेत्रों में ड्रोन सर्विलांस और विशेष पेट्रोलिंग टीमों के माध्यम से बड़ा अभियान चलाया। रात्रि 9 बजे राजवाड़ा, विजयनगर और एमआईजी क्षेत्रों में हाई-रेजोल्यूशन ड्रोन से लाइव फुटेज मॉनिटर कर कंट्रोल रूम से मौके पर तैनात टीमों को दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही चारों यातायात जोनों में पेट्रोलिंग टीमों ने भ्रमण किया, जिसमें मरीमाता से बड़ा गणपति, बंगाली चौराहा से कनाडिया रोड, रीगल से पलासिया, भवरकुआ से राजवाड़ा-सराफा क्षेत्र शामिल रहे। टीमों ने पीए सिस्टम, बॉडी वॉर्न कैमरा, क्रेन, व्हील लॉक और पीओएस मशीन की मदद से अवैध पार्किंग, नो-पार्किंग में वाहन खड़े करना, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, फुटपाथ पर पार्किंग और मार्ग अवरोध जैसे उल्लंघनों पर कार्रवाई की। पहले चेतावनी दी गई, फिर चालानी और व्हील लॉक जैसी सख्त कार्रवाई अमल में लाई गई।ड्रोन सर्विलांस से नो-पार्किंग में खड़े वाहन, रॉन्ग साइड संचालन, लेफ्ट टर्न बाधित करना और दुकानों के सामने अनावश्यक भीड़ जैसे मामलों का पता चला, जबकि ग्राउंड टीमों ने व्यस्त बाजारों और प्रमुख मार्गों पर सतत निरीक्षण कर यातायात को सुगम बनाया।नागरिकों ने इस निरंतर कार्यवाही की सराहना की है, जिससे कई इलाकों में जाम कम हुआ और राहत मिली। इंदौर पुलिस ने अपील की है कि सभी यातायात नियमों का पालन करें, क्योंकि डिजिटल निगरानी और पेट्रोलिंग अभियान जारी रहेगा। सुरक्षित और सुव्यवस्थित यातायात के लिए सहयोग आवश्यक है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बाबा मुक्तेश्वरपुरी महाराज की जन्मोत्सव पर धारौली में ‘सेकंड रन फॉर बाबा’ का सफल आयोजन सारथी शिक्षा रोशन सेवा समिति का जुग्गी बस्ती में जागरूकता सत्र आयोजित