झज्जर, 22 फरवरी 2026: हरियाणा के झज्जर जिले के अंतिम छोर पर बसे वीरों की देवभूमि के नाम से प्रसिद्ध गांव धारौली में 11वीं शताब्दी के प्रसिद्ध संत बाबा मुक्तेश्वरपुरी महाराज (कोसली) की जन्मोत्सव स्मृति के उपलक्ष्य में ‘सेकंड रन फॉर बाबा मुक्तेश्वरपुरी महाराज’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सामाजिक संस्था मां-मातृभूमि सेवा समिति द्वारा शहीद हवा सिंह लांबा राजकीय माध्यमिक विद्यालय, धारौली में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिति प्राचीन शिव मंदिर, कोसली के महंत बाबा रामदास जी महाराज ने की। मुख्य अतिथि के रूप में रिलायंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन एवं समाजसेवी-शिक्षाविद सुखबीर जाखड़ ने शिरकत की। उन्होंने बच्चों को अच्छे संस्कार, अनुशासन, मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।विशिष्ट अतिथियों में सिविल कोर्ट कोसली के समाजसेवी एडवोकेट रिंकू कोसलिया तथा यूट्यूब इन्फ्लुएंसर एवं सामाजिक कार्यकर्ता, 16 बार रक्तदानी योगेश कुमार जाखड़ शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के हेडमास्टर माननीय सतीश कुमार ने की।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के बीच दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें निम्नलिखित विजेता रहे:– कक्षा 5वीं एवं 6वीं (400 मीटर दौड़): सोनिया ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 1200 रुपये मूल्य की कॉपी, पेन एवं पेंसिल का इनाम जीता, जबकि कोमेश ने द्वितीय स्थान पर 600 रुपये मूल्य का इनाम प्राप्त किया।– कक्षा 3री एवं 4थी (200 मीटर दौड़): यश ने प्रथम स्थान पर 1000 रुपये का इनाम जीता, दिव्या ने द्वितीय स्थान पर 500 रुपये का इनाम प्राप्त किया।– कक्षा 1ली एवं 2री (100 मीटर दौड़): दक्ष ने प्रथम स्थान पर 700 रुपये का इनाम जीता, जबकि मोहित ने द्वितीय स्थान पर 400 रुपये का इनाम प्राप्त किया।मां-मातृभूमि सेवा समिति के अध्यक्ष एवं 23वीं बार रक्तदान कर चुके युद्धवीर सिंह लांबा ने बताया कि कार्यक्रम का सफल आयोजन समाजसेवी सुखबीर जाखड़ (रिलायंस ग्रुप ऑफ स्कूल्स), एडवोकेट रिंकू कोसलिया, युद्धवीर सिंह लांबा, मास्टर सतीश यादव (भाकली), सोनू कुमार (सोनू मोटर वाइंडिंग सेंटर, धारौली) तथा जोगिंद्र सिंह (ईसा ग्रुप) सहित अन्य ने अपनी ईमानदारी व मेहनत से कमाए नेक धन के सहयोग से संभव हुआ।यह आयोजन न केवल संत बाबा मुक्तेश्वरपुरी महाराज की स्मृति को जीवंत रखने का माध्यम बना, बल्कि बच्चों में खेल-कूद एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी फैलाई। कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों एवं भक्तों की बड़ी संख्या ने भाग लिया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में राजनीतिक तनाव: जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस ने दिखाई एकजुटता, लेकिन पत्थरबाजी ने बिगाड़ी शहर की छवि इंदौर पुलिस ने स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए शहर में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने के लिए ड्रोन और ग्राउंड पेट्रोलिंग का संयुक्त अभियान चलाया।