इंदौर। प्रदीप चौधरी/अंकुल प्रताप सिंह, बघेल।। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के दिल्ली AI इम्पैक्ट समिट विरोध के प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यालय (गांधी भवन) के सामने हिंसक झड़प हुई। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर पत्थर, पानी की बोतलें, टमाटर और संतरे फेंके, जिससे पुलिस अधिकारी, मीडिया कर्मी और कई कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर स्थिति नियंत्रित की।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस घटना को भाजपा की “गुंडागर्दी” करार देते हुए कहा कि सदन में भाजपा नेता जनप्रतिनिधियों की औकात पूछते हैं, जबकि सड़कों पर उनके गुंडे सिर फोड़ रहे हैं। उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की। पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट दिखे और भाजपा को अपने कार्यालय तक पहुंचने नहीं दिया, जो पार्टी के लिए एकता का बड़ा प्रतीक बना।हालांकि, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हिंसा शुरू करने का आरोप लगाया। भाजपा ने दावा किया कि कांग्रेस ने पहले पत्थरबाजी शुरू की और वे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। कांग्रेस ने पलटवार में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने भेष बदलकर हमला किया और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां कीं।घटना की कड़ी निंदा की जाती है। विरोध प्रदर्शन शांतिपूर्ण होना चाहिए था, न कि पत्थरबाजी में बदलना। इससे इंदौर की शांत और सभ्य छवि को गहरा धक्का लगा। पहले भागीरथपुरा कांड में भी तनाव था, लेकिन वहां स्थिति शांतिपूर्ण ढंग से संभाली गई थी।पुलिस प्रशासन ने अब सख्त रुख अपनाया है और कहा है कि पत्थरबाजों पर कार्रवाई की जाएगी, चाहे वे किसी भी दल के हों। कांग्रेस की एक महिला नेता ने भी साहस दिखाते हुए भीड़ के सामने अकेले खड़े होकर वर्चस्व बनाए रखा।इस विवाद की शुरुआत किसने की, यह जांच का विषय है, लेकिन जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस ने इंदौर में अपनी मजबूत मौजूदगी और एकता साबित की है। शहरवासियों को उम्मीद है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और राजनीति सभ्य तरीके से चले। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अथ यूजीसी कांड द्वितीय सर्ग : इति घुटने का पेट की तरफ मुड़ना बाबा मुक्तेश्वरपुरी महाराज की जन्मोत्सव पर धारौली में ‘सेकंड रन फॉर बाबा’ का सफल आयोजन