ब्रेकिंग न्यूज: नई दिल्ली: भारत मंडपम में चल रहे इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए विवादास्पद ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन के मामले में बड़ा अपडेट आया है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार (21 फरवरी 2026) को पटियाला हाउस कोर्ट में दावा किया कि यह प्रदर्शन नेपाल के Gen-Z आंदोलन से प्रेरित था, जिसका मकसद अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि खराब करना और देश को बदनाम करना था।पुलिस ने कोर्ट को बताया कि प्रदर्शनकारियों ने नेपाल में हुए Gen-Z विरोध प्रदर्शनों की तर्ज पर यह हरकत की, जिसमें देशविरोधी नारे लगाए गए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक तस्वीरों वाली टी-शर्ट पहनी गईं। पुलिस के अनुसार, यह एक सोची-समझी साजिश थी, जिसमें टी-शर्ट छपवाने, फंडिंग और अन्य शामिल लोगों की जांच की जा रही है।कोर्ट ने चार गिरफ्तार युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं – कृष्णा हरि (बिहार, राष्ट्रीय सचिव), कुंदन यादव (बिहार, प्रदेश सचिव), अजय कुमार (उत्तर प्रदेश, प्रदेश अध्यक्ष) और नरसिम्हा यादव (तेलंगाना) – को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद करने, आरोपियों से आमने-सामने पूछताछ और अन्य फरार साथियों की तलाश के लिए रिमांड मांगी थी।प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने समिट हॉल में घुसकर टी-शर्ट उतारी, ‘पीएम इज कंप्रोमाइज्ड’, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ नारे लगाए और हंगामा किया, जिससे अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के बीच हलचल मच गई। पुलिस ने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने धक्कामुक्की की, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।युवा कांग्रेस के वकील ने रिमांड का विरोध करते हुए कहा कि यह गिरफ्तारी लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली है। अगर प्रदर्शन के लिए गिरफ्तारी होती है, तो संसद में प्रदर्शन करने वाले सांसदों की भी गिरफ्तारी होनी चाहिए।इस घटना के बाद राजनीति गरमा गई है। बीजेपी ने देशभर में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किए, जबकि केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे ‘देश के खिलाफ पाप’ करार दिया। कांग्रेस की इस हरकत से पार्टी विवादों में घिर गई है, और जांच में साजिश के तार सामने आने की आशंका जताई जा रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रयागराज POCSO कोर्ट का बड़ा आदेश: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश युवती को छेड़छाड़ के विरोध पर ‘युवराज उस्ताद’ के नाम से एसिड अटैक की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला