इंदौर/मध्य प्रदेश। फिल्म ‘मर्दानी 3’ के रिलीज से पहले से ही सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी गैंग की भ्रामक और डरावनी खबरें तेजी से वायरल हो रही थी और हो रही हैं, जिससे आमजन में दहशत फैल रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मध्य प्रदेश, खासकर इंदौर में ऐसी कोई बच्चा चोरी गैंग सक्रिय नहीं है। ये अफवाहें पूरी तरह निराधार और भ्रामक हैं। जो फिल्म की कहानी से प्रेरित होकर फैलाई जा रही हैं। ‘मर्दानी 3’ (रानी मुखर्जी अभिनीत) बच्चा चोरी, ट्रैफिकिंग और अपहरण जैसे गंभीर मुद्दों पर आधारित है, जो दिल्ली क्राइम जैसी वेब सीरीज की तर्ज पर बनाई गई मानी जा रही है। फिल्म में बच्चियों के अपहरण और ट्रैफिकिंग का नेटवर्क दिखाया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे वास्तविक घटनाओं से जोड़कर झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं। इंदौर पुलिस ने कई वायरल वीडियो और पोस्ट्स को फर्जी बताते हुए कहा कि कोई ऐसी वारदात नहीं हुई है। एडीशनल पुलिस कमिश्नर और क्राइम ब्रांच अधिकारियों ने खंडन करते हुए बताया कि सोशल मीडिया पर बच्चा चोर गैंग के वीडियो और दावे गलत हैं। कुछ मामलों में बेकसूर लोगों (जैसे महिला रिसर्चर) को बच्चा चोर समझकर पीटा भी गया। पुलिस ने भ्रामक खबरें फैलाने वाली 3 सोशल मीडिया आईडी के खिलाफ FIR दर्ज की है और धारा 223 BNS के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर विश्वास न करें, पैनिक न फैलाएं और ऐसी पोस्ट्स की सूचना तुरंत दें। फिल्म प्रमोशन के नाम पर सोशल मीडिया का दुरुपयोग न हो, इस पर सख्त नजर रखी जा रही है। मध्य प्रदेश में बच्चा सुरक्षा के लिए पुलिस पहले से ही सतर्क है, लेकिन वर्तमान में कोई सक्रिय गैंग नहीं पाया गया है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बजट 2026-27 : आर्थिक समस्याएं और औंधी रणनीति सुप्रीम कोर्ट ने ‘फ्रीबीज कल्चर’ पर लगाई कड़ी फटकार, कहा- मुफ्तखोरी से कार्य-संस्कृति खतरे में, रोजगार दें नहीं तो विकास रुक जाएगा