UP: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बनी ‘इच्छाधारी नागिन’ वाली घटना का रहस्य आखिरकार खुल गया है। जिस युवती ने खुद को नागिन बताकर घर से फरार होने का ड्रामा रचा था, उसने अब वीडियो जारी कर पूरी सच्चाई बता दी है। युवती ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ शादी की है और यह सब प्रेम विवाह को अंजाम देने के लिए रचा गया था।कुछ दिन पहले औरैया के एक गांव में एक युवती के बिस्तर पर सांप की केंचुल, चूड़ियां, सिंदूर, कान के बाले और नाक की कील रखी मिली थी। सुबह उठते ही परिवार में हड़कंप मच गया। घरवालों और पड़ोसियों ने इसे इच्छाधारी नागिन की करतूत बताया। अफवाहें फैलीं कि युवती रात में नागिन बनकर कहीं गई थी और सुबह वापस लौट आई। चार दिन तक युवती घर से गायब रही। इस दौरान सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो तेजी से वायरल हुए। लोग इसे चमत्कार और अंधविश्वास से जोड़कर देख रहे थे। गुरुवार को युवती ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी ‘आइ लव माम’ से एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में वह अपने प्रेमी के साथ नजर आई। युवती ने कैमरे के सामने साफ कहा, ‘मैंने अपनी मर्जी से अपने प्रेमी से शादी की है। यह सब मैंने इसलिए किया ताकि घरवाले मान जाएं। मैं सुरक्षित हूं और खुश हूं। कृपया मेरे बारे में गलत अफवाहें न फैलाएं।’वीडियो में युवती ने बताया कि वह और उसका प्रेमी लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे। परिवार की मंजूरी न मिलने पर उसने यह फिल्मी अंदाज अपनाया। बिस्तर पर सांप की केंचुल और अन्य सामान उसने खुद रखा था ताकि घरवाले डर जाएं और उसे ढूंढने में देर करें। इस दौरान वह प्रेमी के साथ भागकर शादी रचाकर ली। युवती के वीडियो के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने कहा कि वे सदमे में हैं और युवती से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। गांव में लोग अब इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रहे हैं, लेकिन कई लोग अभी भी अंधविश्वास और डर के साये में जी रहे हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रदीप मिश्रा की कथा में महिला की मौत… मध्य प्रदेश सरकार के बढ़ते कर्ज से कई परेशानियाँ आ सकती हैं: