इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स माफिया सीमा नाथ गैंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। विगत वर्ष में हुई बड़ी सफलता के बाद अब एक और ड्रग पैडलर को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया है।इंदौर। क्राइम ब्रांच इंदौर ने महिला ड्रग तस्कर सीमा नाथ के गैंग से जुड़े एक और शातिर पैडलर को धर दबोचा है। आरोपी शुभम यादव उर्फ नेपाली को सागर जेल से ट्रांसफर कर इंदौर लाया गया है, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीमा नाथ को पिछले साल क्राइम ब्रांच ने द्वारकापुरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 516 ग्राम ब्राउन शुगर (अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए) और 48 लाख 50 हजार रुपये नकद जब्त किए गए थे। सीमा नाथ ने नाबालिग बच्चों की गैंग बनाकर नशे की बिक्री कराई थी और घर में सांप-बिच्छू पालकर पुलिस से बचाव का प्रयास करती थी।सीमा नाथ के नेटवर्क को तोड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। अब तक गैंग से जुड़े करीब 4 पैडलर पकड़े जा चुके हैं, जिनमें शुभम यादव उर्फ नेपाली शामिल है। शुभम नेपाली एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, जिस पर लगभग दो दर्जन आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। वह जेल से छूटते ही फिर सक्रिय हो गया था और सीमा नाथ गैंग के साथ नशे की तस्करी में लिप्त था।क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में गैंग के अन्य सदस्यों, सप्लाई चेन और बड़े नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल रही है। पुलिस आगे भी इस गैंग के बाकी सदस्यों को पकड़ने के लिए मुहिम जारी रखेगी।यह कार्रवाई इंदौर पुलिस के नशा मुक्ति अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत ड्रग तस्करों पर सख्ती बरती जा रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भारत की सबसे बड़ी रक्षा डील, फ्रांस से खरीदे जाएंगे नए 114 राफेल लड़ाकू विमान, मोदी सरकार ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर इंदौर के शास्त्री ब्रिज का निरीक्षण: नया 6 लेन ब्रिज बनाने की तैयारी, रेलवे और निगम में लागत को लेकर मतभेद