इंदौर। आमिर खान।।थाना सदर बाजार पुलिस ने अपनी त्वरित कार्रवाई और मेहनत से एक दिल छू लेने वाली घटना को अंजाम दिया है। मानसिक रूप से विकृत (मंदबुद्धि) 19 वर्षीय बालक पूरव पुत्र सुनील धानुक, निवासी 26 साउथ गाडरा खेड़ी, इंदौर को गुम होने के चंद घंटों बाद सुरक्षित ढूंढ निकाला गया। पुलिस की लगन और प्रयासों से परिवार में राहत और खुशी की लहर दौड़ गई।पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूरव मानसिक रूप से अस्वस्थ है और अचानक गायब हो गया था। सूचना मिलते ही सदर बाजार थाना पुलिस ने तत्काल खोज अभियान शुरू किया। टीम ने आसपास के इलाकों, बाजारों, सड़कों और संभावित स्थानों पर गहन तलाश की। पुलिस की सतत मेहनत और संवेदनशीलता के कारण बालक को जल्द ही सुरक्षित पाया गया और उसके परिवार को सुपुर्द कर दिया गया।यह घटना पुलिस की मानवीय संवेदना और जिम्मेदारी का बेहतरीन उदाहरण है। थाना सदर बाजार की टीम ने साबित किया कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ समाज की कमजोर कड़ियों की सुरक्षा में भी वे पीछे नहीं हैं। परिवार ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया और कहा कि पुलिस की मदद से उनका बेटा वापस घर लौट आया।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति गुम हो या भटक रहा हो, तो तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें ताकि ऐसी घटनाओं में तेजी से कार्रवाई हो सके। इंदौर पुलिस की इस सफलता से शहरवासियों में पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन संविधान की छाती पर पाइंट ब्लैंक फायर! भारत की सबसे बड़ी रक्षा डील, फ्रांस से खरीदे जाएंगे नए 114 राफेल लड़ाकू विमान, मोदी सरकार ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर