उज्जैन, 10 फरवरी 2026 — थाना बड़नगर पुलिस ने जनता में दहशत फैलाने वाले एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा के कुशल निर्देशन में जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रही सघन कार्रवाई के तहत यह सफलता हासिल हुई है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिनांक 9 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि उमरिया केसुर रोड, जागीदार के खेत के पास एक व्यक्ति लोहे का खटकेदार धारदार चाकू हाथ में लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची।घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम देवीसिंह पुत्र रमेश, उम्र 43 वर्ष, जाति चर्मकार, निवासी ग्राम लोहाना बताया। आरोपी के कब्जे से एक लोहे का खटकेदार धारदार चाकू बरामद कर जप्त किया गया।आरोपी के कृत्य को धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाया गया। थाना बड़नगर में अपराध क्रमांक 63/2026 दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार के साथ सउनि गोर्वधन दास बैरागी, प्रआर रामनारायण चौहान, आर. मनोज दास बैरागी ने सराहनीय भूमिका निभाई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई कर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की है। पुलिस ने बताया कि जिले में ऐसी घटनाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नीमच में वर्दी ने नहीं, भ्रष्टाचार ने मारा पुलिसकर्मी कोहेड कांस्टेबल होशियार सिंह की मौत पर सनसनीखेज सुसाइड नोट, भ्रष्ट अधिकारियों पर गंभीर आरोप राजनैतिक व्यंग्य-समागम