इंदौर। शहर में नशे की तस्करी पर पुलिस की सख्ती जारी है। पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग थानों और क्राइम ब्रांच ने मिलकर तीन बड़ी कार्रवाइयां कीं, जिनमें कुल 64 लीटर अवैध शराब, 14 ग्राम MD ड्रग और 882 ग्राम गांजा जब्त हुआ। View this post on Instagram – बाणगंगा थाना: मोहल्ला समिति की सूचना पर भवानी नगर में शातिर बदमाश अर्जुन ठाकुर उर्फ अर्जुन पंवार के घर से 64.14 लीटर (373 क्वार्टर) अवैध देशी शराब बरामद। आरोपी पूर्व में भी कई मामलों में आरोपी रहा है। (अपराध क्रमांक 230/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम) – क्राइम ब्रांच: एमआर-10 ब्रिज के नीचे ISBT बस स्टैंड के सामने दो मंदसौर निवासी धीरप सिंह तंवर और लाल सिंह चौहान को 14.06 ग्राम MD (एमडीएमए) के साथ पकड़ा। ड्रग गाड़ी की सीट में छिपाई गई थी, बाजार मूल्य करीब 1.40 लाख रुपये। दोनों ने इंदौर में नशेड़ियों को बेचने की बात कबूली। (अपराध क्रमांक 16/2026, धारा 8/22 NDPS एक्ट) – पलासिया थाना: पुरानी पलासिया में PWD ऑफिस के पीछे विक्की बोरासी (31 वर्ष, बड़ी ग्वालटोली) को 882 ग्राम गांजा (मूल्य 20,000 रुपये) और TVS Apache बाइक (1.5 लाख रुपये) के साथ गिरफ्तार। आरोपी ने सस्ते में खरीदकर आसपास बेचने की बात स्वीकारी। (अपराध क्रमांक 47/26, धारा 8/20 NDPS एक्ट) पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में चल रही इन कार्रवाइयों से नशा तस्करों में खलबली मची है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत दें, ताकि इंदौर को नशा मुक्त बनाया जा सके। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राजस्थान का ‘हनीमून मर्डर 2.0’: शादी के तीन महीने बाद पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी, हिट-एंड-रन का बनाया नाटक होली पर्व की तैयारियों में बड़नगर पुलिस सक्रिय: 10 मोहल्लों और 40 गांवों में मोहल्ला मीटिंग, 90 हुड़दंगी चिन्हित