उज्जैन। होली त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा के निर्देशन में थाना बड़नगर ने व्यापक मोहल्ला मीटिंग का आयोजन किया। थाना क्षेत्र के 10 मोहल्लों और 40 गांवों (जैसे मोरवाल कॉलोनी, बुद्धेश्वर मंदिर, किला माता मंदिर, भोमलवास, भाण्डतलावसी, बीरगोदा आदि) में मीटिंग ली गई। मंदिर पुजारियों को समझाया गया कि रात्रि में मंदिरों में सोना-चांदी के आभूषण या नगदी न रखें, साथ ही ले जाएं। ग्रामीणों से अपील की गई कि संदिग्ध या अनजान व्यक्ति दिखने पर रोक-टोक कर पुलिस या डायल 112 को सूचित करें। View this post on Instagram आगामी त्योहारों को देखते हुए हुड़दंग करने वाली आपराधिक प्रवृत्ति के 90 व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ बाउंड ओवर की कार्रवाई की गई। कार्यवाही में एसडीओपी बड़नगर महेंद्र सिंह परमार, थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार एवं टीम (सोभाग सिंह, हेमंत कुमार कटेरा, विकास देवड़ा आदि) की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील की है ताकि होली सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाई जा सके। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस की लगातार कार्रवाई: गांजा, MD ड्रग और अवैध शराब के साथ तीन तस्कर धराए राज्यपाल बच्चों के साथ “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम में हुए शामिल