मैराथन दौड़ में युवक की अचानक बिगड़ी तबीयत… मौके पर मौतइंदौर, 1 फरवरी। प्रदीप चौधरी। नेहरू स्टेडियम में रविवार सुबह आयोजित ‘इंदौर मैराथन’ के दौरान एक बेहद दुखद हादसा हुआ, जिसमें एक 25 वर्षीय धावक की फिनिशिंग लाइन से महज 100 मीटर पहले अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान आर्यन तोड़ी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कोलकाता के निवासी थे। आर्यन ने मैराथन के लिए विधिवत रजिस्ट्रेशन कराया था और 21 किलोमीटर की दौड़ में भाग ले रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वे लक्ष्य के बेहद करीब पहुंच चुके थे, तभी अचानक उनकी चाल लड़खड़ाई और वे जमीन पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद डॉक्टर भरत रावत (जो खुद धावक थे) ने तुरंत सीपीआर शुरू किया। इसके बाद उन्हें तत्काल बॉम्बे हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौत का कारण संदिग्ध हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि सटीक वजह का पता चल सके। इस घटना से मैराथन में शामिल हजारों प्रतिभागियों, आयोजकों और दर्शकों में शोक की लहर दौड़ गई है। कई लोग इसे मैराथन में स्वास्थ्य जांच की सख्त जरूरत बताते हुए दुख जता रहे हैं।पुलिस और आयोजकों ने जांच शुरू कर दी है। यह इंदौर मैराथन में इस तरह की पहली ऐसी दुखद घटना बताई जा रही है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बजट 2026-27 पर सियासी तीर-कमान – भाजपा ने ‘विकसित भारत’ का संकल्प बताया, AAP-कांग्रेस ने ‘धोखा’ और ‘पीड़ादायक’ करार दिया राहुल गांधी का दीपक कुमार कश्यप को खुला समर्थन: “भारत का हीरो” कहकर दिया जोरदार संदेश