इंदौर। 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवमयी अवसर पर शहर के संजीवनी बाल मित्र केंद्र (छत्रीपुरा) में खुशियों की लहर दौड़ गई। इंदौर पुलिस द्वारा संचालित इस केंद्र पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में जब अपेक्षित बच्चों को शिक्षण सामग्री, मिठाइयां और उपहार मिले, तो उनके चेहरों पर मुस्कान और मन में उमंग भर गई।देशभक्ति के गीतों से गुंजायमान हुआ परिसरकार्यक्रम के दौरान नन्हे बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देशप्रेम से ओतप्रोत गीत गुनगुनाए और कविताएं सुनाईं। छत्रीपुरा थाना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने बच्चों को भारतीय गणतंत्र की महत्ता और इसकी खूबसूरती के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए अपने हाथों से उपहार भेंट किए। समाजसेवियों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साहइस सुखद आयोजन में शहर के कई प्रबुद्ध नागरिकों और समाजसेवियों ने सहभागिता की। बाल कल्याण सलाहकार समिति के अति वरिष्ठ सेवानिवृत्त तहसीलदार ओ.पी. दुबे, समिति प्रमुख ललिता मुकेश, वेदवंती फाउंडेशन प्रमुख कुसुम शर्मा, मनोज केट, वरिष्ठ समाजसेवी रेणुका चंदेल एवं विजय देवड़ा ने बच्चों के बीच पहुँचकर उन्हें स्नेह दुलार दिया। अतिथियों ने स्वयं बच्चों को मिठाइयां बांटीं, जिससे बच्चों का उत्साह दोगुना हो गया।सराहनीय प्रयासअपेक्षित बच्चों के हौसलों को नई उड़ान देने वाले इस कार्यक्रम का सफल आयोजन बाल मित्र केंद्र के संचालक प्रधान आरक्षक संजय राठौर द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने उपस्थिति हेतु सभी गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नाबालिग बालिका ने चामला नदी में लगाई छलांग, डायल 112 और बदनगर पुलिस ने बचाई जान गणतंत्र दिवस पर खिल उठे मासूमों के चेहरे: संजीवनी बाल मित्र केंद्र में बांटी खुशियां