इंदौर। 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर इंदौर पुलिस द्वारा संचालित संजीवनी बाल मित्र केंद्र (छत्रीपुरा) में खुशियों का रंग बिखरा नजर आया। कार्यक्रम के दौरान जब अपेक्षित बच्चों को उपहार, मिठाइयां और स्नेह मिला, तो उनके चेहरों की मुस्कान ने सभी का मन मोह लिया। गीत और कविताओं से दी प्रस्तुतिकार्यक्रम में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कुछ बच्चों ने देशभक्ति के गीत गुनगुनाए, तो कुछ ने अपनी कविताओं के माध्यम से देश के प्रति प्रेम प्रदर्शित किया। थाना प्रभारी छत्रीपुरा संजीव श्रीवास्तव ने बच्चों को भारतीय गणतंत्र की खूबसूरती और इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें उपहार वितरित किए। वरिष्ठ जनों और समाजसेवियों की गरिमामयी उपस्थितिइस आयोजन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रबुद्ध जन साक्षी बने। बाल कल्याण सलाहकार समिति के सेवानिवृत्ति तहसीलदार ओ.पी. दुबे, समिति प्रमुख ललिता मुकेश, वेदवंती फाउंडेशन प्रमुख कुसुम शर्मा, मनोज केट, वरिष्ठ समाजसेवी रेणुका चंदेल एवं समाजसेवी विजय देवड़ा ने अपने हाथों से बच्चों को शिक्षण सामग्री और मिठाइयां भेंट कीं। बच्चों को दुलार और सम्मान मिलता देख कार्यक्रम स्थल उमंग से भर उठा।हौसलों को मिली उड़ानअपेक्षित बच्चों के हौसलों को संबल प्रदान करने वाले इस कार्यक्रम का सफल आयोजन बाल मित्र केंद्र संचालक प्रधान आरक्षक संजय राठौर द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन संजीवनी बाल मित्र केंद्र पर गणतंत्र दिवस की धूम: उपहार और स्नेह पाकर खिल उठे मासूमों के चेहरे गंगा-जमुनी तहजीब : मिथक या हकीकत