उज्जैन, 27 जनवरी 2026। बदनगर थाना पुलिस और डायल 112 की त्वरित कार्रवाई से एक नाबालिग बालिका की जान बच गई। माता-पिता से पढ़ाई को लेकर हुई डांट के कारण नाराज होकर बालिका चामला नदी में छलांग लगाने जा रही थी, जिसे सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर लिया।पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा के निर्देश पर जिले में बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बदनगर महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में बदनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार की टीम ने तुरंत एक्शन लिया। घटना के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे शासकीय चिकित्सालय बदनगर निवासी अर्जुन पुत्र रमेशचंद्र मारू ने बदनगर पुलिस को सूचना दी कि खौप दरवाजा क्षेत्र में चामला नदी पर एक लड़की जान देने की कोशिश कर रही है। सूचना मिलते ही निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार ने डायल 112 की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बालिका को सुरक्षित बाहर निकाला।थाने पर पूछताछ में बालिका ने बताया कि माता-पिता द्वारा पढ़ाई के लिए डांटने पर वह मानसिक रूप से आहत हो गई थी और इस कदम तक पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल उसके परिजनों को सूचित किया और बालिका को सुरक्षित रूप से उनके सुपुर्द कर दिया। माता-पिता ने पुलिस की इस सराहनीय भूमिका के लिए आभार व्यक्त किया।इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में बदनगर पुलिस टीम के निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, उप-निरीक्षक सुरेंद्र सिंह गरवाल, प्र.आर. 576 राहुल सिंह राठौर, सिपाही 601 धर्मेंद्र परिहार, डायल 112 पायलट नरेंद्र तथा सूचनाकर्ता अर्जुन मारू की सराहनीय भूमिका रही।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की मानसिक परेशानी या संकट की स्थिति में तुरंत डायल 112 पर संपर्क करें। समय पर सूचना से ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन गणतांत्रिक शासन व्यवस्था सेवा, समानता और संवेदनशीलता का संकल्प : राज्यपाल संजीवनी बाल मित्र केंद्र पर गणतंत्र दिवस की धूम: उपहार और स्नेह पाकर खिल उठे मासूमों के चेहरे