भोपाल। मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ और तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी अभिषेक तिवारी ने भारतीय पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के लिए आवेदन देकर प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। वे वर्तमान में नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (NTRO) में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे थे।अभिषेक तिवारी 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और दो बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हो चुके हैं। बालाघाट जिले में एसपी के रूप में नक्सल विरोधी अभियानों में उनकी अदम्य साहस और महत्वपूर्ण भूमिका के लिए उन्हें यह सम्मान मिला था। उनकी पहचान एक सख्त, नवाचारी और परिणाम-उन्मुख अधिकारी के रूप में रही है।अधिकारियों के अनुसार, तिवारी ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए VRS के लिए आवेदन किया है। हालांकि प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि वे भविष्य में साइबर तकनीक और संबंधित क्षेत्र में नया कार्य करने की योजना बना रहे हैं, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।करियर की प्रमुख उपलब्धियां अभिषेक तिवारी ने मध्य प्रदेश में बालाघाट, सागर सहित तीन जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया। बालाघाट में नक्सलियों के खिलाफ अभियानों में उनकी भूमिका सराहनीय रही। हालांकि 2024 में सागर जिले में बारिश के दौरान एक दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत के मामले के बाद उन्हें हटा दिया गया था, जिसके बाद वे केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर चले गए थे।NTRO में डेप्युटेशनवर्तमान में वे NTRO में डेप्युटेशन पर कार्यरत थे, जहां तकनीकी खुफिया और साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में योगदान दे रहे थे।अभिषेक तिवारी का यह फैसला पुलिस सेवा में उनके शानदार करियर के बीच आया है। उनके VRS आवेदन पर अब केंद्र और राज्य सरकार से स्वीकृति का इंतजार है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि उनके जैसे सक्षम और सम्मानित अधिकारी का सेवा से जाना विभाग के लिए नुकसानदायक हो सकता है।यह घटना मध्य प्रदेश पुलिस के उन अधिकारियों की श्रृंखला में जुड़ती है, जो निजी या अन्य करियर विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जब सत्ता ने शंकराचार्य को जेल भेजा: 2004 का कांची विवाद इंदौर में नारकोटिक्स विंग की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 143 ग्राम स्मैक जब्त