आगरा।   शस्त्रीपुरम आगरा पर राष्ट्रीय भगवा दल ने बसंत पंचमी और राम मंदिर के दो वर्ष पूर्ण होने पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय भगवा दल ने शुक्रवार की देर शाम एक विशाल भक्तिमय का कार्यक्रम शस्त्रीपुरम आगरा में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया।


कार्यक्रम का आयोजन निखिल पेराडाइज शस्त्रीपुरम में श्री हनुमान जी मंदिर पर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राम भक्त एकत्रित हुए और सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। उस समय मंदिर परिसर में भगवा ध्वजों और ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गूंज उठा।

इस अवसर पर अमोल दीक्षित ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करोड़ों हिंदुओं की आस्था और सदियों के संघर्ष की जीत है। उन्होंने आगे कहा कि मंदिर के दो वर्ष पूर्ण होना सभी के लिए गौरव का क्षण है और साथ ही आज बसंत पंचमी है हनुमान चालीसा का यह पाठ प्रभु श्री राम के आदर्शों पर चलने तथा समाज में एकता व समरसता बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में अमोल दीक्षित, शशिकांत शर्मा, रवि सोनी, विवेक मिश्रा,वंश शर्मा, विजय बघेल,आयूष अग्निहोत्री,मनोज, विशाल, तरूण जुम्मानी, नवीन शर्मा,दिपक, राजीव, मीडिया प्रभारी परमिंदर व्यास,सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading