जांजगीर-चांपा : जिले के सिवनी गांव में एक बेहद हृदय विदारक और सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। मामले के अनुसार घर के आंगन में अपनी मां की गोद में बैठी 15 दिन की मासूम बच्ची को एक बंदर अचानक झपट्टा मारकर छीन ले गया और कुछ ही पलों में पास स्थित खुले कुएं में फेंक दिया,जिससे माँ दहशत में आ गई। मामले के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना इतनी अचानक हुई कि मां कुछ समझ पाती, उससे पहले ही बंदर बच्ची को लेकर भाग चुका था। मासूम के कुएं में गिरते ही मां की चीख-पुकार गूंज उठी। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई, आनन – फानन में बच्ची को बचाने का प्रयास किया गया।वहीँ ग्रामीणों ने तुरंत कुएं में झांककर बच्ची की तलाश शुरू की। करीब 10 से 15 मिनट की मशक्कत के बाद बच्ची कुएं के भीतर पानी में डूबी हुई दिखाई दी। जिसके बाद बिना देर किए ग्रामीणों ने कुएं से बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। इस घटना में बताया जा रहा है कि बच्ची ने डायपर पहना हुआ था, जिसके चलते बच्ची कुएं के पानी में डूबने से बच गई, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी, ग्रामीणों के प्रयास से बच्ची को बचा लिया गया। जिसके बाद कुयें से बाहर निकालते ही मासूम को प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि समय रहते रेस्क्यू होने के कारण बच्ची की जान बच गई। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और किसी गंभीर चोट की पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है और पहले भी इस तरह की घटनायें सामने आ चुकी हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने और खुले कुओं को सुरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। वहीँ इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत आ गये है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नोटों का पहाड़, करोड़ों की चांदी…घर में घुसते ही भौंचक रह गई क्राइम ब्रांच पुलिस बसंत पंचमी और राम मंदिर के दो वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय भगवा दल ने किया भंडारा आयोजन