इंदौर। प्रदीप चौधरी।।मध्य प्रदेश के इंदौर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। सुबह करीब 11 बजे वे इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड हुए, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।एयरपोर्ट से सीधे बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे राहुल गांधी ने दूषित पानी पीने से बीमार हुए मरीजों से मुलाकात की और उनके परिजनों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों को सांत्वना दी और परिवारों के दुख में शामिल हुए।इसके बाद राहुल गांधी भागीरथपुरा इलाके पहुंचे, जहां पिछले कुछ हफ्तों में दूषित पेयजल के कारण कई लोगों की मौत हुई है। यहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और उनकी समस्याएं सुनीं।यह दौरा भागीरथपुरा में उल्टी-दस्त के प्रकोप से जुड़े संकट पर केंद्रित रहा, जिसमें स्थानीय लोगों के अनुसार 20 से अधिक मौतें हुई हैं, जबकि सरकारी आंकड़ों में यह संख्या कम बताई गई है।राहुल गांधी दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरे को लेकर राजनीतिक गहमागहमी बढ़ गई है। View this post on Instagram View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चर्चित चौराहे पर राष्ट्रीय भगवा दल ने कराया खिचड़ी भंडारा इंदौर: भागीरथपुरा जल त्रासदी में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मृतकों के परिजनों को दी 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद