इंदौर, प्रदीप चौधरी। 17 जनवरी 2026: इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल पीने से हुई मौतों की त्रासदी ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना में अब तक 24 लोगों की मौत की सूचना सामने आई है, जबकि सैकड़ों लोग बीमार हुए हैं। इस संवेदनशील मुद्दे पर मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।श्री उमंग सिंघार ने माननीय राहुल गांधी जी की मौजूदगी में भागीरथपुरा पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने इस दुखद घटना पर गहरा दुःख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वयं प्रदान की। यह मदद प्रभावित परिवारों को कुछ राहत देने के उद्देश्य से दी गई है।श्री सिंघार ने कहा कि यह त्रासदी न केवल प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है, बल्कि स्वच्छ शहर के दावों पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने इस दौरान पीड़ितों के साथ संवेदना व्यक्त की और परिवारों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।यह घटना दिसंबर 2025 के अंत में शुरू हुई थी, जब इलाके में दूषित पानी की सप्लाई से डायरिया और उल्टी जैसी बीमारियां फैलीं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी आज इंदौर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और सरकार से जवाबदेही की मांग की है।प्रशासन ने मुआवजे की कार्रवाई शुरू की है, लेकिन विपक्ष लगातार इस मामले में पारदर्शिता और स्थायी समाधान की मांग कर रहा है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन राहुल गांधी का इंदौर दौरा: दूषित पानी से पीड़ितों से की मुलाकात इंदौर: भारत-न्यूजीलैंड तीसरे वनडे मैच के टिकटों पर कालाबाजारी, पुलिस ने सख्त रुख अपनाया