कांग्रेस नेता रमाशंकर सिंह ने खरीदी केंद्र में दिया धरना।

सम्बंधित अधिकारियों से की गयी बात, प्रशासन ने समस्याओं का निराकरण करने का दिया आश्वासन।

त्योंथर । रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत परसिया धान खरीदी केंद्र क्रमांक -1 का पोर्टल बंद होने से किसान कई दिनों से परेशान है शिकायत के बावजूद भी प्रशासन के कानों में जूं तक नही रेंग रही है।

जिसकी जानकारी होने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रमाशंकर सिंह ने खरीदी केंद्र पहुचकर धरना दिया और किसानों की समस्याओं को जाना इसके बाद तत्काल संबंधित अधिकारियों बात कर पोर्टल चालू कराने की मांग की।
जानकारी लगते ही त्योंथर अनुविभागीय अधिकारी पीएस त्रिपाठी सहित कृषि विभाग के अधिकारियो ने धरना स्थल पर पहुंचकर कांग्रेस नेता से चर्चा करते हुए मांग पत्र लेकर शीघ्र किसानों की समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन दिया और जिला कलेक्टर से बात करायी गयी।

अधिकारियों के आश्वासन पर कांग्रेस नेता रमाशंकर सिंह ने धरना समाप्त करते कहा कि किसानों जो फीडिंग नही हुई है उसे तत्काल फीडिंग करायी जाय, बचे हुए किसानों की धान खरीदी जाय तथा खरीदी केंद्र में पर्याप्त बरदाना उपलब्ध कराया जाय। यदि ऐसा नही किया गया तो कांग्रेस पार्टी किसानों के हित मे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी, उस दौरान क्षेत्र के सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading