इंदौर। दिनेश सिंह।। शहर में स्वास्थ्य सेवाओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। अधिवक्ता चर्चित शास्त्री ने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर शिवम वर्मा को शिकायत देकर बताया कि इंदौर में कम से कम 12 निजी हॉस्पिटल बिना किसी वैध रजिस्ट्रेशन या संचालन अनुमति के चल रहे हैं।शिकायतकर्ता ने RTI के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के आधार पर दावा किया कि इन हॉस्पिटलों के पास हॉस्पिटल संचालन की कोई अनुमति नहीं है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. माधव हासानी के कार्यालय में कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कलेक्टर शिवम वर्मा, इंदौर अधिवक्ता चर्चित शास्त्री शास्त्री ने आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता ने प्रत्येक हॉस्पिटल से भर्ती पर्चियां बनवाकर प्रमाण जमा किए, फिर भी सीएमएचओ माधव हासानी और विभागीय अधिकारी शिवेंद्र अवस्थी की कथित सांठगांठ से इन हॉस्पिटलों को संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 8 महीनों से लगातार शिकायत की जा रही है, लेकिन हॉस्पिटल माफिया लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा है और कोई कार्रवाई नहीं हो रही।कलेक्टर शिवम वर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। जांच के नतीजे से शहर के स्वास्थ्य तंत्र में छिपे अनियमितताओं का पता चल सकता है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शिक्षकों के लिए चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान योजना लागू- 322 करोड़ 34 लाख रुपये की स्वीकृति एमजीएम मेडिकल कॉलेज में अजब-गजब कारनामा: मृत नर्सों को कागजों पर जिंदा कर प्रमोशन और ट्रांसफर!