मांगे पूर्ण नही होने पर किया जाएगा आंदोलन- रोहित समस्याओं का जल्द समाधान करने एई ने दिया आश्वासन। गोविन्दगढ़ रीवा । जिले के गुढ़ विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत बिजली विभाग की निरंतर उदासीनता व मनमाने रवैये के कारण क्षेत्र के आम किसान और उपभोक्ताओ को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन विभाग के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है।जिन समस्याओं को लेकर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित यादव सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती एवं बिजली की समस्याओं को लेकर बैठक की इसके बाद मध्यप्रदेश विद्युत वितरण केंद्र कार्यालय गोविंदगढ़ का घेराव कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित यादव ने कहा कि रबी की फसल की बोवाई हो गई है सिंचाई की आवश्यकता है लेकिन क्षेत्र के कई गांवों सहित ग्राम पंचायत चोरगढ़ी के यादव बस्ती का ट्रांसफार्मर कई दिनों से जला हुआ हैं जिस कारण किसानों को बराबर बिजली उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही किसानों के पंप में हार्स पावर और घरेलू कनेक्शनों में विद्युत लोड मनमाने तरीके से विद्युत विभाग द्वारा बढ़ाया जा रहा है। जिससे आम उपभोक्ताओं की विद्युत विभाग द्वारा शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही जले हुए ट्रांसफार्मर बदले गए एवं पंप व घरेलू कनेक्शनों के बढ़े हुए विद्युत लोड को वापस नही लिया गया तो युवा कांग्रेस आंदोलन के लिए बाध्य होगी। वही म.प्र.पूर्व विद्युत वितरण कम्पनी गोविन्दगढ़ के एई ने तत्काल उपभोकताओ की समस्याओं को संज्ञान में लेकर समाधान करने का आश्वासन दिए औऱ कुछ मामलो का तत्काल निराकरण भी किया गया। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रामनई में बूथ चलो–गांव चलो अभियान के तहत कांग्रेस नेताओं की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न। वॉशरूम में बेहोश हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली AIIMS में कराए गए भर्ती
You must be logged in to post a comment.