महिलाओ और युवाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी बढ़ाये- अरुणा विवेक तिवारी रायपुर कर्चुलियान। कांग्रेस पार्टी के बूथ चलो–गांव चलो अभियान के अंतर्गत गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के रायपुर कर्चुलियान विकासखंड में एक संगठनात्मक बैठक नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष उमेश सिंह के रामनई स्थित निवास पर मुख्य अतिथि कांग्रेस नेत्री डॉ. अरुणा विवेक तिवारी के उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान डॉ. अरुणा विवेक तिवारी ने कार्यकर्ताओं से संगठन की गतिविधियों और बूथ स्तर पर पार्टी की स्थिति को लेकर चर्चा की और चर्चा के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, आम लोगों से संवाद स्थापित करने तथा संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई तथाअभियान के तहत आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। उस दौरान प्रमुख रुप से कांग्रेस नेत्री डॉ.अरुणा विवेक तिवारी,उमेश सिंह ब्लॉक अध्यक्ष,अधिवक्ता पदमदीप शुक्ल वरिष्ठ कांग्रेस नेता,अमित गौतम युवक कांग्रेस रीवा के नवनियुक्त जिला महामंत्री, कृष्णकांत विश्वकर्मा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रायपुर कर्चुलियान सहित-अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ईयरफोन बना मौत का कारण! ट्रेन की चपेट में आकर 18 साल के युवक की दर्दनाक मौत बिजली की विभिन्न समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस ने म.प्र.पूर्व विद्युत वितरण कम्पनी गोविन्दगढ़ को घेरा