इंदौर, 08 जनवरी 2026। प्रदीप चौधरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों में शासकीय सेवकों की समयबद्ध उपस्थिति को अनिवार्य बनाया गया है। अब कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचना होगा तथा देरी करने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में इंदौर जिला कलेक्टर शिवम वर्मा ने सभी शासकीय सेवकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि सुबह 10 बजे तक सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे तथा शाम 6 बजे निर्धारित समय पर ही कार्यालय छोड़ेंगे। कलेक्टर के इन निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए आज संयुक्त कलेक्टर कल्याणी पांडे ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्थित विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कोषालय, खनिज कार्यालय, भू-अभिलेख कार्यालय, सामाजिक न्याय विभाग सहित अन्य सभी शासकीय कार्यालयों की जांच की गई। इस दौरान उपस्थिति रजिस्टर को जब्त कर लिया गया तथा जो कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे थे, उन्हें कड़ी हिदायत दी गई। संयुक्त कलेक्टर ने चेतावनी दी कि भविष्य में प्रतिदिन समय पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा तथा देरी करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कदम शासकीय कार्यालयों में अनुशासन, पारदर्शिता और जनसेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप यह व्यवस्था पूरे जिले में प्रभावी रूप से लागू की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण और कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि जनता को बेहतर और समयबद्ध सेवाएं मिल सकें। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन I-PAC चीफ प्रतीक जैन के घर पर ED की रेड, ममता ने अमित शाह से पूछा ‘क्या यह आपका काम है? बेटे के निधन से टूटे अनिल अग्रवाल: 75% संपत्ति दान का ऐलान, पटना से मेटल किंग तक का सफर