वेदांता समूह के संस्थापक और चेयरमैन अनिल अग्रवाल के इकलौते बेटे अग्निवेश अग्रवाल (49 वर्ष) का अमेरिका में अचानक निधन हो गया है। न्यूयॉर्क में स्कीइंग के दौरान चोटिल होने के बाद इलाज के दौरान कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हुई। इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को गहरे शोक में डाल दिया है।अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “आज मेरे जीवन का सबसे काला दिन है। मेरा प्यारा बेटा अग्निवेश हमें बहुत जल्दी छोड़कर चला गया। वह सिर्फ 49 साल का था—युवा, जिंदादिल और सपनों से भरा हुआ। हमें लगा था कि अब सब ठीक हो जाएगा, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अचानक आए कार्डियक अरेस्ट ने हमारे बेटे को हमसे छीन लिया।”इस दुख की घड़ी में अनिल अग्रवाल ने दोहराया कि वे अपनी कमाई का 75% से अधिक हिस्सा सामाजिक कार्यों और समाज सेवा में दान करेंगे। अग्निवेश की याद में उनकी सोच और सपनों को जिंदा रखने का संकल्प लिया है। अनिल अग्रवाल का प्रेरणादायक सफर: पटना की गलियों से वैश्विक मेटल साम्राज्य तकअनिल अग्रवाल का जन्म 24 जनवरी 1954 को पटना, बिहार में हुआ था। उन्होंने मिलर स्कूल से शुरुआती शिक्षा पूरी की। सीखने की लगन और मेहनत के बल पर उन्होंने 1970 के दशक में मेटल स्क्रैप ट्रेडिंग से कारोबार शुरू किया।– 1976 में वेदांता की नींव रखी, जो शुरू में स्क्रैप मेटल का कारोबार करती थी।– 1986 में मैन्युफैक्चरिंग में कदम रखा और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज शुरू की, जो बाद में भारत की पहली निजी क्षेत्र की कॉपर स्मेल्टर और रिफाइनरी बनी।– 2011 में BALCO और Hindustan Zinc में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी हासिल कर वेदांता को एल्युमिनियम और जिंक सेक्टर में मजबूत बनाया।– आज वेदांता ग्रुप माइनिंग, मेटल्स और एनर्जी का प्रमुख नाम है, जिसे ‘मेटल किंग’ के नाम से जाना जाता है। अनिल अग्रवाल की नेटवर्थफोर्ब्स के अनुसार, 2026 में अनिल अग्रवाल की कुल नेटवर्थ करीब 4.2 अरब डॉलर (लगभग 35,000 करोड़ रुपये) है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत वेदांता ग्रुप है, जिसका टर्नओवर अरबों में है।यह घटना न केवल एक परिवार के लिए बल्कि पूरे उद्योग जगत के लिए दुखद है। अग्निवेश अग्रवाल की आत्मा को शांति मिले और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले। 🙏ॐ शांति View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शासकीय कार्यालयों में समय पर उपस्थिति अनिवार्यदेर से आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई वेनेजुएला : सत्ता में सरकार और दृढ़-प्रतिज्ञ लोग