गठबंधन से सब हैरान महाराष्ट्र के अंबरनाथ नगर परिषद में भाजपा और कांग्रेस ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना के खिलाफ गठबंधन कर लिया है। शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी बनी, लेकिन बहुमत से चूक गई। भाजपा ने शिवसेना से बात न बनने पर कांग्रेस का हाथ थामा, जिससे भाजपा पार्षद नगर अध्यक्ष चुने गए। शिंदे गुट ने इसे ‘अभद्र युति’ बताया है। महाराष्ट्र के स्थानीय नगर निगम चुनाव लगातार दिलचस्प मोड़ ले रहे हैं। पूरे देश में कांग्रेस के खिलाफ बिगुल फूंकने वाली बीजेपी ने ठाणे में उसी से हाथ मिला लिया है। हैरानी की बात तो ये है कि कांग्रेस और बीजेपी का गठबंधन एकनाथ शिंदे की शिवसेना के खिलाफ किया गया है। मुंबई से महज 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ठाणे की अंबरनाथ नगर परिषद में कांग्रेस और बीजेपी एक-साथ आ गए हैं। इसके बाद राज्य का सियासी पारा भी आसमान छूने लगा है। क्या है पूरा माजरा दरअसल अंबरनाथ नगर परिषद को शिंदे की शिवसेना का गढ़ माना जाता है। डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे यहीं से ही सांसद हैं। अंबरनाथ सीट पर एक बार फिर शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन बहुमत से चूक गई। ऐसे में शिवसेना ने बीजेपी के साथ गठबंधन की योजना बनाई, मगर बीजेपी ने शिवसेना की बजाए कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस और बीजेपी ने मिलकर यहां सरकार बनाई और बीजेपी पार्षद यहां से नगर अध्यक्ष चुने गए। शिवसेना ने साधा निशाना बीजेपी के इस फैसले से शिवसेना काफी नाराज है। शिंदे के विधायक डॉ. बालाजी किनिकर ने इस गठबंधन को ‘अभद्र युति’ करार दिया है। वहीं, श्रीकांत शिंदे ने इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। बीजेपी ने दिया जवाब बीजेपी ने सभी सियास सवालों पर सफाई पेश की है। बीजेपी के उपाध्यक्ष गुलाबराव करंजुले पाटिल ने कहा कि बीजेपी ने कई बार शिवसेना से गठबंधन पर बात करने की कोशिश की, लेकिन शिवसेना ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। स्पष्ट जवाब न मिलने की स्थिति में बीजेपी ने यह कदम उठाया है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस की लगातार कार्रवाई: क्राइम ब्रांच ने दो अलग-अलग मामलों में दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, 20 ग्राम से ज्यादा मादक पदार्थ जब्त उप सरपंच जसपाल सिंह ठाकुर की साहसिक पहल: डायमंड सेक्टर में गुंडागर्दी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, FIR दर्ज