इंदौर। इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम कसने के लिए लगातार कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो तस्करों को धर दबोचा है। दोनों मामलों में कुल 20 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर और कोकीन जब्त की गई है, जिनकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 3 लाख 10 हजार रुपये है।पहले मामले में क्राइम ब्रांच ने फरार आरोपी बिलाल खान निवासी कोहिनूर कॉलोनी, इंदौर को गिरफ्तार किया। यह आरोपी पहले से ही अपराध क्रमांक 223/2025 (धारा 8/21 NDPS एक्ट) में फरार चल रहा था। इस प्रकरण में पहले आरोपी दानिश शेख से 10.15 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत करीब 1,10,000 रुपये) जब्त की गई थी। मुखबिर सूचना और पूछताछ के आधार पर बिलाल खान को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया। बिलाल खान दिहाड़ी मजदूर है और पहले भी शहर में एक आपराधिक मामला दर्ज है।दूसरे मामले में क्राइम ब्रांच टीम ने अशद शेख निवासी खजराना, इंदौर को एमपी टूरिज्म के पास 12 पत्थर, आम रोड क्षेत्र से पकड़ा। आरोपी संदिग्ध गतिविधि करते हुए बिना नंबर प्लेट वाली सफेद स्कूटर पर खड़ा था। घेराबंदी कर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 ग्राम कोकीन (अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2,00,000 रुपये), एक सफेद स्कूटर और एक आईफोन जब्त किया गया। कुल जब्त माल की कीमत लगभग 3,80,000 रुपये बताई गई है।अपराध क्रमांक 03/2026 (धारा 8/21 (B) NDPS एक्ट) के तहत पंजीबद्ध इस मामले में आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि वह ‘लायन’ नाम से नशे का कारोबार करता था और अधिक मुनाफे के लिए सस्ते में खरीदकर इंदौर में बेचता था। अशद शेख पेशे से जिम ट्रेनर है और उसने 12वीं तक ही पढ़ाई की है।इंदौर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर क्राइम ब्रांच लगातार नशा तस्करों पर नकेल कस रही है। दोनों मामलों में आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि शहर में नशीले पदार्थों के खिलाफ यह अभियान निरंतर चलेगा। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नर्मदा की टेस्टिंग में भी फेल इंदौर निगम: बिना पाइपलाइन जोड़े छोड़ा पानी, सड़कें बनीं नदियां महाराष्ट्र: बीजेपी-कांग्रेस ने मिलाया हाथ