अशोक शर्मा।। इंदौर के डायमंड सेक्टर में रात के समय हुई तोड़फोड़ एवं मारपीट की घटना ने स्थानीय निवासियों में भय का माहौल पैदा कर दिया था, लेकिन उप सरपंच जसपाल सिंह ठाकुर ने तत्परता दिखाते हुए इस असामाजिक तत्वों के खिलाफ निर्णायक कदम उठाया। उप सरपंच रहवासी बंधुओं के साथ रात्रि 10:30 से 11:00 बजे के बीच थाना बाणगंगा में उपस्थित होकर उन्होंने घटना की पूरी जानकारी देते हुए नामजद आरोपियों सहित एफआईआर दर्ज करवाई। इस दुखद घटना में कॉलोनी के कुछ घरों के कांच तोड़े गए तथा राह चलते निर्दोष लोगों के साथ मारपीट की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नशे की हालत में कॉलोनी के कुछ स्थानीय तथा बाहर से आए युवक इस कृत्य में शामिल थे। उप सरपंच जसपाल सिंह ठाकुर ने स्पष्ट संदेश दिया कि “कॉलोनी में किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” उन्होंने पहले भी इस पर जोर दिया था और अब आगे भी सख्ती से अमल सुनिश्चित करेंगे। सभी निवासियों से सहयोग, शांति तथा सतर्कता बनाए रखने का अनुरोध किया गया है। एफआईआर की प्रति भी सभी के सूचना हेतु संलग्न की जा रही है। यह कार्रवाई समाज में सुरक्षा एवं न्याय की भावना को मजबूत करती है। उप सरपंच की त्वरित एवं दृढ़ प्रतिबद्धता की सभी निवासी सराहना कर रहे हैं, जो निश्चित रूप से कॉलोनी को असामाजिक तत्वों से मुक्त रखने में महत्वपूर्ण साबित होगी। एक सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण समाज के लिए ऐसे नेतृत्व की सदा आवश्यकता रहती है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महाराष्ट्र: बीजेपी-कांग्रेस ने मिलाया हाथ युवा विकसित भारत निर्माण के कर्णधार : राज्यपाल