खनिष्ट आपूर्ति अधिकारी पर मनमानी का लगा आरोप । म.प्र.वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कार्पोरेशन रीवा द्वारा वजन बढ़ाने के लिए खाद्यान को किया जाता है गीला- आरोप। जवा। जिले के जवा तहसील अंतर्गत कई खाद्यान वितरण समूहों को जुलाई माह से आज दिनांक तक मानदेय एवं कमीशन नही दिए जाने से समूह संचालक परेशान है,जिसमे खाद्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है।प्रार्थीगण एवं विक्रेता-संध्या सिंह, सुनीता अग्निहोत्री, कल्पना तिवारी, शालिनी सिंह, अंतिमा द्विवेदी,प्रतिमा सिंह, देवकली, उमा पांडेय,पुष्पांजलि, वीनम सिंह, देवकली,आशा सिंह, शांति देवी सहित कई समूह संचालकों ने कहा कि यदि दो तीन दिन में खाद्य विभाग रीवा के द्वारा मानदेय और कमीशन नही दिया गया तो सभी समूह वाले खाद्यान का वितरण नहीं करेगे और सामूहिक हड़ताल करेगे। खाद्यान वितरण का काम सुचारू रूप से चलाने के लिए तत्काल समूहों का मानदेय दिया जाय अन्यथा जो खाद्यान अन्नदूत द्वारा समूह को दिया जाता है वह खाद्यान P.D.S मशीन में नही चढ़ाया जाएगा एवं सामूहिक वितरण भी नही दिया जाएगा। समूह संचालको कहा कि जो खाद्यानमध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन रीवा द्वारा अन्नदूत के माध्यम से दिया जाता है वो गीला करके पानी से सींचकर दिया जाता है ताकि वजन बढ़ जाये।जबकि प्रत्येक बोरी का वजन 50 किलोग्राम का होता है जब काँर्पोरेशन द्वारा अन्नदूत गाड़ी से दुकान में दिया जाता है तो उसका वजन 54 से 55 किलो प्रति बोरी हो जाता है जिससे प्रतिमाह 3 से 4 कुंटल खाद्यान घट जाता है जिसकी भरपाई समूह संचालक को करनी पड़ती है। बता दे कि कई बार मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन रीवा में कीड़े मारने के नाम पर गेहूं की बोरियों में पानी छिड़काव की खबरे व वीडियो भी सोसल मीडिया में आ चुकी है। इसके बाद भी नागरिक आपूर्ति अधिकारी रीवा द्वारा ध्यान नही दिया गया। जिसका खामियाजा उचित मूल्य दुकान के सेल्समैनों और समूह संचालको भुगतना पड़ता है।जिसकी सही जांच की जाए तो खाद्यान्न अनियमितता की पोल खुल सकती है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल: मोहन कैबिनेट की पहली बैठक में ग्रामीण विकास और सिंचाई को मिली बड़ी सौगात, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को हरी झंडी बांदा में सोने की ठगी: राजू ईरानी गैंग के दो गुर्गे फरार, भोपाल में छिपे होने का संदेह