महिला पुलिसकर्मी के पति और उसके दोस्तों पर हत्या का आरोपभोपाल, प्रदीप चौधरी।। नववर्ष की पूर्व संध्या पर भोपाल के अंबेडकर नगर में जन्मदिन के उत्सव के दौरान हुई विवाद ने खूनी रूप ले लिया। 31 दिसंबर की रात एक युवक की बेरहमी से पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में एक महिला पुलिसकर्मी के पति समेत पांच लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जिससे पुलिस विभाग की भूमिका पर सवाल खड़े हो गए हैं। https://www.instagram.com/reel/DTIp-clCNO-/?igsh=MXh6cG05ZnlsaGFn पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जतिन पाठक (उम्र लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना अंबेडकर नगर इलाके में हुई, जहां जतिन अपने जन्मदिन का जश्न मना रहे थे। जानकारी के अनुसार, महिला पुलिसकर्मी (जो वर्तमान में भोपाल पुलिस लाइन में तैनात हैं) के पति और उनके हरियाणा से आए कुछ दोस्तों के साथ जतिन का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने जतिन को बेरहमी से पीट दिया।घायल जतिन को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान आज (5 जनवरी) सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।आरोपियों में शामिलपुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में शामिल हैं: – मनीष (महिला पुलिसकर्मी का पति, सांची पार्लर का संचालक बताया जा रहा है) – सुनील – राहुल – अमित – एक अन्य व्यक्ति (जिसके आर्मी में तैनात होने की जानकारी सामने आई है) पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या) सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पांचों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।परिजनों का आक्रोश, 2 घंटे तक चक्का जाम जतिन की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिजनों और स्थानीय लोगों ने अंबेडकर चौराहे पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। लगभग दो घंटे तक चौराहा जाम रहा। प्रदर्शनकारियों ने महिला पुलिसकर्मी की भी गिरफ्तारी की मांग की और पुलिस विभाग पर पक्षपात का आरोप लगाया। पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और रास्ता खुलवाया गया।पुलिस विभाग पर उठे सवाल मामले में महिला पुलिसकर्मी के पति की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस विभाग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोग पूछ रहे हैं कि क्या विभाग अपने कर्मी के परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा? पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच में सहयोग करें। मामले की जांच जारी है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बगैर कनेक्शन के कमर्शियल सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग और घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर बड़ी कार्रवाई संध्या थिएटर के लेडीज टॉयलेट में कैमरा मिलने से हड़कंप, ‘Nuvvu Naaku Nachav’ री-रिलीज़ के दौरान आरोपी रंगे हाथों पकड़ा और पिटाई