बेंगलुरु:देश के दक्षिणी राज्य कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां शहर के मशहूर संध्या थिएटर में महिलाओं और युवतियों ने आरोप लगाया कि थिएटर के लेडीज टॉयलेट में एक कैमरा लगाया गया था. यह घटना मडिवाला पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई हैमहिलाओं ने बताया कि वे वॉशरूम का इस्तेमाल करने गई थीं, इसी दौरान उनकी नजर कैमरे पर पड़ी. वहां कैमरा देखकर उन्होंने तुरंत शोर मचाया और मदद के लिए पुकारा. घटना की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने आरोपी को भी रंगे हाथों पकड़ लिया, उसकी पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया.यह घटना उस समय सामने आई जब थिएटर में तेलुगु फिल्म ‘Nuvvu Naaku Nachav’ का री-रिलीज़ शो चल रहा था. मडिवाला पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि कैमरा किस मकसद से लगाया गया था और क्या इसमें कोई रिकॉर्डिंग हुई है. View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल में जन्मदिन के जश्न में हुई युवक की हत्या एम्बुलेंस न मिलने पर बस में हुई प्रसूता की डिलीवरी, ड्राइवर की सूझबूझ से बची मां-बच्चे की जान