इंदौर, आमिर खान। 05 जनवरी 2026: इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जानलेवा चाइनीज मांझे (नायलॉन/प्रतिबंधित डोर) के खिलाफ चलाया जा रहा सख्त अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने न केवल विक्रेताओं, बल्कि इसका उपयोग कर पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ भी तेजी से कार्रवाई की है।पिछले कुछ दिनों में थाना चंदन नगर, द्वारिकापुरी और अन्नपूर्णा पुलिस ने संयुक्त रूप से विशेष कार्रवाई करते हुए कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा जब्त किया। मुख्य कार्रवाइयाँ – थाना द्वारिकापुरी (दिनांक 04 जनवरी 2026): मुखबिर की सूचना पर द्वारिकापुरी क्षेत्र की एक किराने की दुकान से चेकिंग के दौरान आरोपी वृंदावन चौरसिया (43 वर्ष) को पकड़ा गया। उसके पास से प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद कर धारा 223(a), 125 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।– थाना चंदन नगर: मुखबिर सूचना के आधार पर मदीना मस्जिद के पास से आरोपी अय्यूब मंसूरी (निवासी नंदन नगर) को पकड़ा। तलाशी में उसके कब्जे से 07 नग चाइनीज मांझा की गिरनियाँ बरामद हुईं। आरोपी के खिलाफ धारा 223(a), 125 बी.एन.एस. के तहत कार्रवाई की गई। भविष्य में बिक्री रोकने के लिए उसकी दुकान को सील भी किया गया।– थाना अन्नपूर्णा: अन्नपूर्णा मंदिर के पीछे मैदान में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाते हुए आशीष मोयल (19 वर्ष, निवासी ताप्ती परिसर) को पकड़ा गया। उसके पास से चाइनीज डोर जब्त कर धारा 223 बी.एन.एस. के तहत कार्रवाई की गई।पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर चल रहे इस अभियान में पुलिस सभी क्षेत्रों में कड़ी निगरानी और चेकिंग कर रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि चाइनीज मांझा का विक्रय, भंडारण और उपयोग गैर-जमानती अपराध की श्रेणी में आ सकता है, खासकर यदि इससे किसी व्यक्ति या पक्षी को गंभीर चोट या मृत्यु होती है।पुलिस की सख्त अपील:“शौक न बन जाए सजा” – राहगीरों और बेजुबान पक्षियों के लिए खतरा बनने वाले इस घातक मांझे का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। – पतंगबाजी के लिए केवल पारंपरिक सूती मांझा ही उपयोग करें। सूचना दें, जान बचाएंयदि आपके आसपास कोई चाइनीज मांझा गुपचुप तरीके से बेच रहा है या इसका उपयोग हो रहा है, तो तुरंत स्थानीय पुलिस थाने या इंदौर पुलिस के क्राइम वॉच हेल्पलाइन नंबर 7049108283 पर सूचना दें। आपकी एक कॉल किसी अनमोल जीवन को बचा सकती है।इंदौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन चुनावी पारिवारिक एकता…! बगैर कनेक्शन के कमर्शियल सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग और घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर बड़ी कार्रवाई