सीहोर (मध्यप्रदेश)।मध्यप्रदेश के सीहोर जिले से शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के जाताखेड़ा गांव स्थित एक निजी स्कूल में छोटे-छोटे मासूम बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप लगा है। आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को अर्धनग्न कर क्लासों में घुमाया और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।मामला जाताखेड़ा गांव के सेंट एंजेलास स्कूल का है। बच्चों और परिजनों के अनुसार, स्कूल की प्रिंसिपल समरीन खान और टीचर शिबू खान ने कथित तौर पर बच्चों के कपड़े उतरवाए और उन्हें अर्धनग्न अवस्था में स्कूल की अलग-अलग कक्षाओं में घुमाया। इतना ही नहीं, बच्चों को ‘मुर्गा’ बनाकर सजा भी दी गई।पीड़ित बच्चों ने यह भी बताया कि उन्हें हाथों में कलावा पहनने और माथे पर तिलक लगाने से रोका जाता था। बच्चों के इन खुलासों ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घटना से जुड़ी तस्वीरें सामने आने के बाद जाताखेड़ा गांव में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक स्कूल के बाहर जमा हो गए और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। हालात इतने बिगड़ गए कि स्थिति को संभालने के लिए थाना मंडी पुलिस को भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचना पड़ा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उग्र भीड़ को शांत कराया।मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शिकायतें सही पाए जाने पर स्कूल प्रबंधन पर ₹1 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने भी मामले का संज्ञान लिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और जांच पूरी होते ही प्रिंसिपल व संबंधित शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना न सिर्फ शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि मासूम बच्चों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर गंभीर चिंता भी पैदा करती है। View this post on Instagram Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नववर्ष से पहले इंदौर पुलिस का बड़ा अभियान: 950 बदमाश चेक, 377 पर सख्त कार्रवाई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के नाम पर धोखाधड़ी का सिलसिला शुरू, दो दिनों में दो मामले दर्ज